{"_id":"6ae34f2462109c35830bab9d","slug":"cultural-news-kinnour-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1003-173688-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: किन्नौर महोत्सव का आज होगा आगाज, शहनाई वादन प्रतियोगिता होगी आकर्षण का केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: किन्नौर महोत्सव का आज होगा आगाज, शहनाई वादन प्रतियोगिता होगी आकर्षण का केंद्र
विज्ञापन
पहली सांस्कृतिक संध्या में हिमाचली जोड़ी, हेमंत शर्मा और अनुज शर्मा सहित अन्य कलाकार देंगे प्रस्तुतियां
उद्योग मंत्री होंगे मुख्यातिथि, वर्ष 1987 से परंपरागत रूप से आयोजित हो रहा महोत्सव
संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। राज्य स्तरीय किन्नौर महोत्सव-2026 का शुभारंभ शुक्रवार को रिकांगपिओ के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पार्क में किया जाएगा। वर्ष 1987 से परंपरागत रूप से आयोजित हो रहा यह महोत्सव हर वर्ष उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है।
महोत्सव का शुभारंभ उद्योग एवं संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पूर्वाह्न 11:30 बजे सेना, आईटीबीपी, पुलिस और होमगार्ड बैंड की प्रस्तुति के साथ कार्यक्रमों की शुरुआत होगी। दोपहर 12 बजे मुख्य अतिथि का आगमन होगा। इसके बाद विभागीय प्रदर्शनियों का उद्घाटन, ध्वजारोहण, दीप प्रज्वलन और किन्नौर महोत्सव का शुभारंभ किया जाएगा। मेला समिति की ओर से मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों को सम्मानित किया जाएगा।
दोपहर 12:45 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रिकांगपिओ के विद्यार्थियों की ओर से सरस्वती वंदना प्रस्तुत की जाएगी। इसके बाद उपायुक्त एवं मेला समिति के अध्यक्ष स्वागत भाषण देंगे। कार्यक्रम में पवारी का पारंपरिक लोकनृत्य और यांगपा का स्वांग नृत्य भी आकर्षण का केंद्र रहेगा। दोपहर 1:20 बजे उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान मुख्य संबोधन देंगे, जबकि 1:40 से 2:40 बजे तक शहनाई वादन प्रतियोगिता आयोजित होगी।
विज्ञापन
दोपहर 2:40 से शाम 4:30 बजे तक किन्नौरी कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। इसके बाद शाम 4:30 से 6 बजे तक पहाड़ी संध्या का आयोजन होगा। शाम 6 से 6:45 बजे तक निर्धारित कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। वहीं, शाम 7 बजे से सांस्कृतिक संध्या का आगाज होगा। सांस्कृतिक संध्या में किरण कश्यप, अनिल सूर्यवंशी, रमेश ठाकुर, हिमाचली जोड़ी, ठाकुर रघुवीर सिंह, हेमंत शर्मा और अनुज शर्मा सहित अन्य कलाकार प्रस्तुतियां देंगे।