{"_id":"6a969ae48ae8ce317f02d1cc","slug":"video-rampur-anganwadi-helpers-awareness-camp-government-schemes-2026-09-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"रामपुर बुशहर: आंगनबाड़ी सहायिकाओं को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी, रामपुर में जागरूकता शिविर आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर बुशहर: आंगनबाड़ी सहायिकाओं को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी, रामपुर में जागरूकता शिविर आयोजित
Ankesh Dogra
Updated Tue, 01 Sep 2026 02:59 PM IST
Link Copied
महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से मंगलवार को समिति हॉल रामपुर में आंगनबाड़ी सहायिकाओं के लिए एक दिवसीय जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर की अध्यक्षता बाल विकास परियोजना अधिकारी शशि ठाकुर ने की। इस दौरान सहायिकाओं को उनके कार्यों और जिम्मेदारियों के साथ महिलाओं और बच्चों के लिए संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
बाल विकास परियोजना अधिकारी शशि ठाकुर ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र ग्रामीण स्तर पर सरकार की योजनाओं और सेवाओं को जरूरतमंद महिलाओं और बच्चों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने सहायिकाओं को केंद्रों की कार्यप्रणाली और उनके दायित्वों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही सभी सहायिकाओं से अपने कर्तव्यों का पूरी जिम्मेदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के माध्यम से विभागीय योजनाओं का लाभ पात्र परिवारों तक पहुंचाने में मदद मिलती है। इसलिए योजनाओं की सही जानकारी होना और उसे लाभार्थियों तक पहुंचाना जरूरी है।
शिविर में ब्लॉक कोऑर्डिनेटर चंदर शर्मा ने भी विभागीय योजनाओं और उनके पात्र लाभार्थियों के बारे में जानकारी साझा की। उन्होंने सहायिकाओं को जागरूकता गतिविधियों, विभागीय कार्यों और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से संबंधित आवश्यक बिंदुओं से अवगत करवाया।
उन्होंने महिलाओं, बच्चों और किशोरियों के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए सहायिकाओं से पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ने और उन्हें सरकारी सुविधाओं का लाभ दिलाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।