{"_id":"6a96c4bf0c52e61608040935","slug":"water-bills-to-be-deposit-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-168616-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: नगर परिषद कार्यालय में उपभोक्ता जमा करवा पाएंगे पानी के बिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: नगर परिषद कार्यालय में उपभोक्ता जमा करवा पाएंगे पानी के बिल
विज्ञापन
आज और कल नप कार्यालय में बैठेंगे जल शक्ति विभाग के कर्मी
उपभोक्ताओं को सहूलियत देने के लिए नगर परिषद ने शुरू की नई पहल
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। रामपुर नगर परिषद में रहने वाले लोगों को मूलभूत सुविधाओं के लिए अनावश्यक भटकना न पड़े, इसके लिए नगर परिषद ने नई पहल शुरू की है। नप क्षेत्र के उपभोक्ता अब नगर परिषद कार्यालय में अपने पानी के बिल जमा करवा पाएंगे। शहरवासियों की मांग के बाद नगर परिषद ने यह मामला जलशक्ति विभाग के समक्ष रखा। अब 2 और 3 सितंबर को उपभोक्ता नप कार्यालय में पहुंचकर पानी के बिल जमा करवा सकेंगे।
नगर परिषद रामपुर ने पानी के बिल जमा करने वाले उपभोक्ताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विशेष व्यवस्था की है। इसके तहत 2 और 3 सितंबर जलशक्ति विभाग के कर्मचारी नगर परिषद कार्यालय में उपस्थित रहेंगे। नगर परिषद की ओर से जलशक्ति विभाग से आग्रह किया गया था कि उपभोक्ताओं को पानी के बिल जमा करने के लिए दूर स्थित विभाग के कार्यालय तक न जाना पड़े और उनकी सुविधा के लिए नगर परिषद कार्यालय में ही बिल जमा करने की व्यवस्था की जाए। इसी आग्रह पर विभाग की ओर से दो दिनों के लिए नगर परिषद कार्यालय में यह सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। शहर के वार्ड नंबर 5 लहासा खोपड़ी सहित संबंधित उपभोक्ताओं, जिनके पानी के बिल जनरेट हो चुके हैं, उन्हें 2 और 3 सितंबर को नगर परिषद कार्यालय में बिल जमा करवाने की सुविधा मिलेगी। विशेष रूप से जिन उपभोक्ताओं के बिल की अंतिम तिथि 2 या 3 सितंबर है, वे निर्धारित समय में नप कार्यालय में अपना बिल जमा कर सकते हैं। उपभोक्ता सुबह 10:00 से शाम 4:00 बजे तक अपने बिल जमा करवा सकेंगे।
नगर परिषद अध्यक्ष करण शर्मा ने कहा कि प्रयास है कि शहरवासियों को मूलभूत सुविधाओं से जुड़े कार्यों के लिए अनावश्यक रूप से इधर-उधर न जाना पड़े। पानी के बिल जमा करने के लिए विभाग से आग्रह किया था कि उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए नगर परिषद कार्यालय में ही बिल जमा करने की व्यवस्था की जाए। विभाग ने इसके लिए दो दिन निर्धारित किए हैं।