फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   destruction due to rain

Rampur Bushahar News: कूट नदी में आई बाढ़, विद्युत प्रोजेक्ट को पहुंचा नुकसान, पैदल पुल भी बहा

Tue, 01 Sep 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
destruction due to rain
कूट नदी में आई बाढ़। संवाद
सुरू गांव का संपर्क कटा, रामपुर उपमंडल में देर रात होती रही बारिश, नदी-नाले उफान पर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। रामपुर उपमंडल में मंगलवार शाम को भारी बारिश हुई। शाम 5 बजे के करीब लगी यह बारिश देर रात तक जारी रही। भारी बारिश से नदी, खड्डें और नाले उफान पर आ गए।

उपमंडल के पंद्रह बीस क्षेत्र की कूट नदी अचानक बाढ़ आ गई। पानी के तेज बहाव के कारण कूट नदी बने एक निजी विद्युत प्रोजेक्ट को भी काफी क्षतिग्रस्त हुआ है। बताया जा रहा कि प्रोजेक्ट की पाइप को सहारा देने के लिए लगाया डंगा ढह गया। इसे अलावा कूट पंचायत के सुरू गांव में एक पैदल पुल भी बह गया। इससे पूरे गांव का संपर्क कट गया है। पंचायत प्रधान सुषमा नेगी ने बताया कि शाम साढ़े पांच बजे कूट नदी में अचानक भारी सैलाब आया। इससे नदी के दोनों ओर काफी कटाव हुआ है। पैदल पुल के बहने से सुरू गांव का संपर्क कट गया है। नदी के तेज बहाव से कूट गांव को जोड़ने वाले पुल को भी खतरा बना हुआ है। उधर, प्रशासन ने लोगोें से नदी नालों के समीप नहीं जाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed