{"_id":"6a994e01c6b5524e3e03df37","slug":"video-national-nutrition-month-jury-rampur-anganwadi-workers-2026-09-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"रामपुर बुशहर: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को ‘हमारी आंगनबाड़ी, हमारी जिम्मेदारी’ का दिया संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर बुशहर: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को ‘हमारी आंगनबाड़ी, हमारी जिम्मेदारी’ का दिया संदेश
Ankesh Dogra
Updated Thu, 03 Sep 2026 04:07 PM IST
Link Copied
पर्यवेक्षक कार्यालय ज्यूरी में वीरवार को महिला एवं बाल विकास विभाग और बाल विकास परियोजना रामपुर के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय पोषण माह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों, महिलाओं और किशोरियों को पोषण, स्वास्थ्य और प्रारंभिक बाल विकास के प्रति जागरूक करना रहा। इस दौरान ‘हमारी आंगनबाड़ी, हमारी जिम्मेदारी’ थीम के तहत ‘पोषण भी, पढ़ाई भी’ अभियान को लेकर भी चर्चा की गई।
कार्यक्रम में पर्यवेक्षक पार्वती देवी और ब्लॉक कोऑर्डिनेटर चंद शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। पर्यवेक्षक पार्वती देवी ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य, देखभाल और प्रारंभिक शिक्षा के महत्वपूर्ण केंद्र हैं। बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए उन्हें पौष्टिक आहार देने के साथ-साथ खेल-खेल में सीखने का अवसर देना भी जरूरी है।
उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बच्चों और माताओं तक पोषण से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां पहुंचाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने संतुलित एवं पौष्टिक आहार, बच्चों की वृद्धि और विकास, स्वच्छता, एनीमिया से बचाव, गर्भवती और धात्री माताओं के पोषण तथा प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा से जुड़े विषयों पर जागरूक किया।
ब्लॉक कोऑर्डिनेटर चंद शर्मा ने कहा कि पोषण केवल भोजन तक सीमित नहीं है। स्वस्थ शरीर के साथ बच्चों के मानसिक और बौद्धिक विकास के लिए उचित पोषण तथा सकारात्मक सीखने का वातावरण भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि ‘हमारी आंगनबाड़ी’ तभी सशक्त होगी, जब विभाग, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, अभिभावक और समुदाय मिलकर अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे।
कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बच्चों और महिलाओं के पोषण स्तर में सुधार के लिए समुदाय की भागीदारी बढ़ाने तथा पोषण संबंधी संदेशों को घर-घर तक पहुंचाने पर भी जोर दिया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।