फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Villagers from Bota and Palkani traveling under the shadow of danger

Rampur Bushahar News: खतरों के साये में सफर कर रहे बोटा और पलकानी गांव के ग्रामीण

Thu, 10 Sep 2026 11:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Villagers from Bota and Palkani traveling under the shadow of danger
नित्थर के बोटा और पलकानी गांव को जोडऩे वाला रास्ता हुआ क्षतिग्रस्त। संवाद
बरसात से टूटा रास्ता नहीं हो पाया दुरुस्त, ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
नित्थर (कुल्लू)।
उप तहसील नित्थर की देहरा पंचायत के बोटा और पलकानी गांव के लिए जाने वाला रास्ता लंबे समय से बदहाल है। बीती बरसात में टूटा रास्ता अभी तक दुरुस्त नहीं हो पाया है। ऐसे में दो गांवों के ग्रामीण आवाजाही में परेशानी झेल रहे हैं। यहां टूटे हुए रास्ते पर जरा सी भी चूक हुई, तो समझो हादसा हो जाए। ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों से रास्ते को दुरुस्त करने की मांग उठाई है। बीते वर्ष बरसात के दौरान बोटा और पलकानी गांव को जोड़ने वाला रास्ता टूट गया था। एक वर्ष से अधिक समय बीतने के बाद भी रास्ते की हालत नहीं सुधर रही। इस रास्ते से हर दिन दर्जनों की संख्या में स्थानीय ग्रामीणों का आना-जाना रहता है। छोटे-छोटे बच्चे रोजाना इसी रास्ते से स्कूल जाते हैं। ऐसे में बच्चों के माता-पिता को बच्चों के गिरने का खतरा रहता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह रास्ता जहां से भी गिरा है, उसको ठीक किया जाए। देहरा पंचायत की प्रधान अनीता ठाकुर ने कहा कि जल्द ही क्षतिग्रस्त रास्ते को दुरुस्त कर दिया जाएगा, ताकि ग्रामीणों और स्कूली बच्चों को चलने में कोई दिक्कत न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed