{"_id":"6abb7c8c228efab2df049117","slug":"video-narayan-sports-festival-matrewal-rampur-bushahr-october-10-to-13-2026-09-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"रामपुर बुशहर: गांव से ओलंपिक तक का सपना, 10 से 13 अक्तूबर तक मतरेवल में सजेगा नारायण स्पोर्ट्स फेस्टिवल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर बुशहर: गांव से ओलंपिक तक का सपना, 10 से 13 अक्तूबर तक मतरेवल में सजेगा नारायण स्पोर्ट्स फेस्टिवल
Ankesh Dogra
Updated Tue, 29 Sep 2026 02:23 PM IST
Link Copied
गांवों में खेलों की नई ऊर्जा भरने और युवाओं को नशे से दूर रखने के उद्देश्य से मतरेवल में चार दिवसीय नारायण स्पोर्ट्स फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। यह खेल महोत्सव 10 से 13 अक्तूबर तक चलेगा। आयोजन में बच्चों से लेकर वरिष्ठ नागरिकों तक के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं रखी गई हैं।
मंगलवार को नारायण युवा खेल एवं सांस्कृतिक क्लब मतरेवल की बैठक में फेस्टिवल की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता क्लब के मीडिया प्रभारी राजीव मेहता ने की। इस दौरान खेल महोत्सव का पोस्टर भी जारी किया गया।
आयोजकों का कहना है कि इस आयोजन का मकसद सिर्फ प्रतियोगिताएं कराना नहीं, बल्कि गांवों में खेलों का माहौल तैयार करना है। खासतौर पर बच्चों और युवाओं को नियमित खेल गतिविधियों से जोड़कर स्थानीय स्तर पर प्रतिभाओं की पहचान की जाएगी। इसके बाद उभरते खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण और आगे बढ़ने के अवसर दिलाने की दिशा में काम किया जाएगा।
क्लब पदाधिकारियों ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, जरूरत उन्हें सही मंच और मार्गदर्शन देने की है। इसी सोच के साथ फेस्टिवल के माध्यम से ऐसी खेल प्रतिभाओं को सामने लाने का प्रयास किया जाएगा, जो आगे चलकर जिला, राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकें।
खेलों के साथ युवाओं को नशे से दूर रखने का संदेश भी दिया जाएगा। आयोजन के दौरान स्वस्थ जीवनशैली और स्वच्छता को लेकर जागरूकता गतिविधियां भी होंगी।
फेस्टिवल में अलग-अलग आयु वर्ग के लिए मैराथन आकर्षण का केंद्र रहेगी। अंडर-14 वर्ग में 2 किलोमीटर, 19 वर्ष से कम आयु वर्ग में 6 किलोमीटर, जबकि ओपन वर्ग में 8 किलोमीटर की मैराथन होगी। वरिष्ठ नागरिकों के लिए भी 2 किलोमीटर मैराथन आयोजित की जाएगी।
अंडर-14 और वरिष्ठ नागरिक वर्ग में प्रथम पुरस्कार 2100, द्वितीय 1100 और तृतीय 500 रुपये रखा गया है। 19 वर्ष से कम आयु वर्ग में भी विजेताओं को क्रमशः 2100, 1100 और 500 रुपये मिलेंगे। वहीं 8 किलोमीटर ओपन मैराथन के विजेता को 3100, दूसरे स्थान पर रहने वाले को 2100 और तीसरे स्थान के प्रतिभागी को 1100 रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।
महोत्सव में 5 किलोमीटर ट्रेल रनिंग प्रतियोगिता भी होगी। इसमें प्रथम पुरस्कार 3100, द्वितीय 2100 और तृतीय 1100 रुपये रखा गया है।
इसके अलावा पंचायत स्तर पर पुरुष वॉलीबॉल प्रतियोगिता आयोजित होगी। इसमें विजेता टीम को 30 हजार रुपये और उपविजेता को 15 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। रस्साकशी भी फेस्टिवल की प्रमुख प्रतियोगिताओं में शामिल रहेगी।
आयोजकों ने युवाओं और खेल प्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आह्वान किया है। उनका कहना है कि खेल केवल शरीर को मजबूत नहीं बनाते, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच भी विकसित करते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।