{"_id":"6b067cd09668f03c970ef96f","slug":"video-balu-village-5000-fine-illegal-liquor-sale-anni-kullu-2026-11-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"कुल्लू: आनी के बालू गांव में अवैध रूप से शराब बेचने वालों पर पांच हजार रुपये जुर्माना लगाने का फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुल्लू: आनी के बालू गांव में अवैध रूप से शराब बेचने वालों पर पांच हजार रुपये जुर्माना लगाने का फैसला
Ankesh Dogra
Updated Wed, 25 Nov 2026 11:44 AM IST
Link Copied
आनी की ग्राम पंचायत करशेईगाड के बालू गांव में शराब के अवैध कारोबार और इससे होने वाली समस्याओं पर अंकुश लगाने के लिए महिला मंडल ने कड़ा रुख अपनाया है। महिला मंडल बालू की बैठक में निर्णय लिया गया कि सड़क या गांव में कोई भी दुकानदार शराब बेचता हुआ पाया गया तो उस पर 5 हजार रुपये जुर्माना लगाया जाएगा। साथ ही संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। महिलाओं ने स्पष्ट किया कि गांव में शराब बेचने की गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि कोई व्यक्ति शराब की बिक्री करता पाया जाता है तो उसके खिलाफ जुर्माने के साथ कानूनी कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी। महिला मंडल ने लोगों से इस निर्णय का सम्मान करने और गांव में शांति व सामाजिक व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग देने की अपील की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।