Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   BDC members take damage to roads in Dethal

Rampur Bushahar News: देथल में क्षतिग्रस्त रास्तों का बीडीसी सदस्य ने लिया जायजा

Sun, 29 Nov 2026 11:47 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

मकानों को खतरे से बचाने के लिए बजट दिलाने का आश्वासन
देथल-2 में संपर्क मार्ग की हालत खराब, मरम्मत और सुरक्षा कार्यों का मामला संबंधित विभाग के समक्ष उठाएंगे सुरेंद्र कौशल
संवाद न्यूज एजेंसी
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। पंचायत समिति कुमारसैन के बीडीसी सदस्य सुरेंद्र कौशल ने देथल गांव का दौरा कर ग्रामीणों को पेश आ रही रास्तों की समस्याओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने नवनिर्मित रास्ते की गुणवत्ता और पानी की निकासी की व्यवस्था का निरीक्षण किया। वहीं, देथल-2 में क्षतिग्रस्त संपर्क रास्ते के कारण आसपास के मकानों को पैदा हुए खतरे को देखते हुए मरम्मत और सुरक्षा कार्यों के लिए बजट उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया। दौरे के दौरान ग्रामीणों ने बताया कि नवनिर्मित रास्ते में पानी की निकासी का उचित प्रबंध नहीं किया गया है। इसके चलते बारिश के दौरान पानी रास्ते पर जमा होने और निर्माण को नुकसान पहुंचने की आशंका बनी रहती है। उन्होंने कहा कि रास्तों के निर्माण के साथ जल निकासी का प्रबंध करना भी जरूरी है, ताकि निर्माण लंबे समय तक सुरक्षित रहे। इसके बाद उन्होंने देथल-2 का दौरा किया। यहां विशाल वर्मा के घर से विकास पालसरा के घर तक जाने वाला संपर्क रास्ता कई जगह से क्षतिग्रस्त हो चुका है। रास्ते की खराब हालत के कारण इसके ऊपरी हिस्से में बने मकानों को भी खतरा पैदा हो गया है। ग्रामीणों ने आशंका जताई कि समय रहते मरम्मत और सुरक्षा के इंतजाम नहीं किए गए तो भविष्य में मकानों को नुकसान पहुंच सकता है। बीडीसी सदस्य ने मौके पर स्थिति का जायजा लेकर ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि इस समस्या को संबंधित विभाग के समक्ष प्रमुखता से उठाया जाएगा। रास्ते की मरम्मत और सुरक्षा कार्यों के लिए जल्द बजट उपलब्ध करवाने के प्रयास किए जाएंगे, ताकि संभावित नुकसान को रोका जा सके। सुरेंद्र कौशल ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में संपर्क रास्ते लोगों की रोजमर्रा की जरूरतों से जुड़े हैं। इसलिए इनके निर्माण के साथ नियमित रखरखाव और सुरक्षा सुनिश्चित करना भी जरूरी है। ग्रामीणों की ओर से उठाई गई समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयास किए जाएंगे। इस दौरान वार्ड सदस्य रीता साक्या, रमन वर्मा, अंजू वर्मा, किरण वर्मा, प्रेमलता और सुभाष चंद सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article