{"_id":"675ebba00b74716ef70aa257","slug":"seven-day-special-camp-of-national-service-scheme-unit-seema-started-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1035-126565-2024-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: सीमा काॅलेज में 103 स्वंयसेवी चलाएंगे स्वच्छता अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: सीमा काॅलेज में 103 स्वंयसेवी चलाएंगे स्वच्छता अभियान
शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2024 11:49 PM IST
Link Copied
राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई सीमा का सात दिवसीय विशेष शिविर आरंभ संवाद न्यूज एजेंसी
रोहरु। राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई राजकीय महाविद्यालय सीमा में सात दिवसीय विशेष शिविर शुरू हो गया है। शिविर के शुभारंभ पर राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित डॉ. गोपाल दत्त शर्मा बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. ललिता रावत विशेष रूप से मौजूद रहीं। महाविद्यालय परिसर में आयोजित शिविर में काॅलेज के 103 स्वयंसेवी भाग ले रहे हैं। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. उमेश नारटा और सुरेंद्र कुल्ला ने सभी का शिविर में स्वागत किया। डॉ. गोपाल दत्त शर्मा ने स्वयंसेवियों को राष्ट्र के प्रति समर्पित रहने, संगठित होकर कार्य करने, समाज की स्थिति एवं समस्याओं को जानने, निस्वार्थ होकर कार्य करने और सदैव सामाजिक कार्य के लिए तत्पर रहने के लिए प्रोत्साहित किया। डाॅ. उमेश नारटा ने एनएसएस शिविर में आयोजित होने वाली गतिविधियों से सभी को अवगत करवाया। शिविर के दौरान छात्रों की ओर से विभिन्न सामाजिक और स्वच्छता संबंधित कार्य किए जाएंगे। स्वयंसेवियों की ओर से स्वच्छता अभियान, पर्यावरण संरक्षण अभियान भी चला जाएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।