फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Satluj Valley, Lohri Festival, Makar Sankranti Festival, Rampur Bushahr

Rampur Bushahar News: असुरों से युद्ध करने मंदिरों से निकलते हैं देवता

Sun, 12 Jan 2025 11:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2025 11:30 PM IST
Satluj Valley, Lohri Festival, Makar Sankranti Festival, Rampur Bushahr
सतलुज घाटी के कुछ गांवों में 15 दिन पहले शुरू हो जाता है लोहड़ी का पर्व, मकर संक्रांति का भी पारंपरिक महत्व
हितेंद्र शर्मा
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। हिमाचल प्रदेश की सतलुज घाटी में लोहड़ी और मकर संक्रांति न केवल धार्मिक पर्व हैं, बल्कि ये स्थानीय जीवन के उल्लास और परंपराओं का प्रतीक भी हैं। सतलुज घाटी के कुछ गांवों में 15 दिन पहले ही लोहड़ी का पर्व शुरू हो जाता है। वहीं, मकर संक्रांति का भी यहां पारंपरिक महत्व है। इस दिन लोग नदी या जलाशयों में पवित्र स्नान करते हैं। तत्तापानी में माह भर स्नान का विशेष महत्व है। मकर संक्रांति पर तिल, गुड़, वस्त्र और अन्न का भी दान किया जाता है। यह पुण्य कमाने और दूसरों के प्रति समर्पण दिखाने का दिन माना जाता है। वहीं, माघ संक्रांति के अवसर पर सतलुज घाटी के मंदिरों में देव-असुर संग्राम की प्रतीकात्मक परंपरा का आयोजन किया जाता है। देवताओं के प्रस्तर विग्रहों पर घृतमा (घी अर्पण) किया जाता है। मंदिरों के देवता प्रतीकात्मक रूप से असुरों से युद्ध के लिए मंदिरों से बाहर निकलते हैं और गर्भगृह के कपाट बंद कर दिए जाते हैं। सतलुज घाटी के क्षेत्र कुमारसैन, सांगरी और कोटगढ़ में लोहड़ी और मकर संक्रांति पर्व विशिष्ट रीति-रिवाजों और लोक परंपराओं के साथ मनाए जाते हैं। प्रकृति से जुड़े ये पर्व स्थानीय समुदाय के बीच सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण को प्रकट करते हैं।
आज घर-घर जाएंगे लोहड़ी मांगने
सोमवार को लोहड़ी का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। बच्चे और युवा लड़के-लड़कियां टोली बनाकर घर-घर जाकर लोहड़ी गीत गाते हैं। इसके बदले में उन्हें गुड़, मूंगफली, रेवड़ी और मिठाइयां दी जाती हैं। शाम होते ही गांवों के खुले स्थानों में लकड़ियों का ढेर जलाया जाता है। लोग अग्नि के चारों ओर परिक्रमा करते हुए तिल, गुड़ और मूंगफली अर्पित करते हैं। यह अग्नि सूर्य देवता और अग्नि देव की आराधना का प्रतीक होती है। लोहड़ी के मौके पर तिल, गुड़ और मूंगफली से बने व्यंजन तैयार किए जाते हैं। कुछ गांवों में पारंपरिक पकवान इस दिन की विशेष पहचान हैं। 14 जनवरी को मकर संक्रांति का पर्व सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करने और उत्तरायण होने के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। इस दिन से सूर्य उत्तरायण हो जाता है, जिसे शुभ कार्यों की शुरुआत के रूप में देखा जाता है। इस पर्व को सभी संक्रांति में सबसे पवित्र माना जाता है। घाटी के गांवों में इस दिन विशेष धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए जाते हैं।
घाटी में मांदले की परंपरा प्राचीन है। घरों के सामने मांदले सजाए जाते हैं। मकोल की मिट्टी से मांदला बनाकर देवदार के पराग कणों (पठावा) से आकर्षक रेखाएं खींची जाती हैं। मांदले के मध्य में गोबर के गणेश की प्रतिष्ठा की जाती है और द्रुबा घास से उन्हें सजाया जाता है। खिचड़ी और तिल गुड़ की मिठाइयां इस दिन माश और चावल की खिचड़ी बनाकर घी के साथ परोसी जाती है। ब्राह्मणों और जरूरतमंदों को खिचड़ी दान की जाती है। मकर संक्रांति के अवसर पर कोटेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण और मंढोली में भंडारे का आयोजन होगा।
- डाॅ. हिमेंद्र बाली, साहित्यकार एवं उच्चतर शिक्षा विभाग उप निदेशक के पद पर कार्यरत


सतलुज घाटी क्षेत्र के प्रमुख देवता सात दिन या 15 दिन बाद देव-असुर संग्राम से अपने धाम लौटते हैं, जिसे सतरैण उत्सव के रूप में मनाया जाता है। इस दौरान महादेव अपने प्रतिनिधि के माध्यम से युद्ध का विवरण सुनाते हैं। - अरुण भारद्वाज, राजपुरोहित, कुमारसैन रियासत

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO : किराए के मकान में रह रहे युवक ने फंदा लगाकर जान दी

12 Jan 2025

VIDEO : छर्रा के कासगंज रोड पर बहन की शादी से पहले भाई का एक्सीडेंट, हुई मौत, बहन की डोली से पहले उठी भाई की अर्थी

12 Jan 2025

VIDEO : सांसद खेल महाकुंभ-3 का सुजानपुर और नादौन में आगाज

VIDEO : लखनऊ में स्वामी विवेकानंद जी की जन्म जयंती पर कार्यक्रम आयोजित

12 Jan 2025

VIDEO : विधायक अनुराधा राणा ने रा.व.मा.पा. लोसर पहुंचकर आगजनी से हुए नुकसान का लिया जायजा

12 Jan 2025
विज्ञापन

VIDEO : पानीपत में लोहड़ी और मकर संक्रांति को लेकर सजा बाजार, खरीदारी तेज

12 Jan 2025

VIDEO : चंदौली में 17 लाख बिजली बिल बकाया रहने पर काटे 63 उपभोक्ताओं के कनेक्शन

12 Jan 2025
विज्ञापन

VIDEO : सोनमर्ग में पीएम मोदी का स्वागत, जेड-मोड़ टनल के उद्घाटन से जम्मू-कश्मीर में नया अध्याय

12 Jan 2025

VIDEO : हंगामे की भेंट चढ़ा पटपरा गांव में सस्ते गल्ले की दुकान का आवंटन

12 Jan 2025

VIDEO : खेत में मिला हिरन का शव... मुंह से निकल रहा था खून, वन विभाग की टीम ने दो लोगों को हिरासत में लिया

12 Jan 2025

VIDEO : अनाथ बच्चों संग कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया प्रियंका गांधी का जन्मदिन, बच्चे बोले- हैप्पी बर्थडे दीदी

12 Jan 2025

VIDEO : अंबाला में टेलर की दुकान में लगी आग

12 Jan 2025

VIDEO : वेटरन बैडमिंटन चैंपियनशिप में खेले गए फाइनल मुकाबले

12 Jan 2025

VIDEO : कोरबा में फ्लोरामैक्स के खिलाफ महिलाओं ने किया चक्काजाम, मंत्री नेताम का रोका काफिला

12 Jan 2025

VIDEO : सुविधाएं न मिलने से कल्पवासियों में व्यवस्था के प्रति नाराजगी, कल से शुरू होने वाला है मेला

12 Jan 2025

Rajgarh News: कचरे के ढेर में मिली घर की लक्ष्मी, गले पर धारदार चीज के निशान, फरिश्ता बन पहुंची महिला आरक्षक

12 Jan 2025

VIDEO : कोरबा में फ्लोरामैक्स के खिलाफ महिलाओं ने किया चक्काजाम, पीड़ित संगठन कर्जमाफी की कर रहा मांग

12 Jan 2025

VIDEO : दोस्त का झगड़ा सुलझाने गया, खुद हुआ चाकू का शिकार, खून देख भागा आरोपी; FIR

12 Jan 2025

VIDEO : बलिया के रिहायशी इलाके में सब्जी मंडी का विरोध, लोहिया मार्केट खोलने की मांग

12 Jan 2025

VIDEO : गाजियाबाद में किशोरी को अगवा करने और मौत मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

12 Jan 2025

VIDEO : गाजियाबाद में मिनी मैराथन में दौड़े छात्र-छात्राएं

12 Jan 2025

VIDEO : राष्ट्रीय शिक्षा नीति को जन-जन तक पहुंचाने की महत्वपूर्ण धुरी हैं शिक्षक : ढांडा

12 Jan 2025

Rajgarh News: एसपी से बोला फरियादी- साहब! यही मेरा माल है, जिन दो लोगों को सस्पेंड किया है उन्हें बहाल कर दें

12 Jan 2025

Sikar News:  सीकर में दर्दनाक हादसा, चाइनीज मांझे में उतरा करंट, मासूम बालक की मौत

12 Jan 2025

VIDEO : मनुस्मृति जलाने की कोशिश का मामला, BHU के छात्र बोले- न तो जुर्म बताया गया..., BSM ने लगाया आरोप

12 Jan 2025

VIDEO : स्वामी विवेकानंद और माता जीजाबाई की मनाई जयंती, पुष्प अर्पित कर किया नमन

12 Jan 2025

VIDEO : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू बोले- डे बोर्डिंग गुणात्मक शिक्षा में अहम कदम

VIDEO : फतेहाबाद में 380 बच्चियों ने मनाई अपनी पहली लोहड़ी

12 Jan 2025

VIDEO : सीएम योगी ने स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण किया

12 Jan 2025

VIDEO : चंडीगढ़ में हिमाचल की बसें जब्त

12 Jan 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed