{"_id":"6767f8953a743d58da05ee5e","slug":"wholesale-grocers-discussed-problems-mandi-news-c-90-1-mrt1064-143450-2024-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: थोक किराना व्यापारियों ने समस्याओं पर की चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: थोक किराना व्यापारियों ने समस्याओं पर की चर्चा
शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Dec 2024 11:29 PM IST
Link Copied
मंडी में बैठक, 29 से पहली जनवरी तक छुट्टी पर रहेंगे व्यापारी संवाद न्यूज एजेंसी मंडी। थोक अनाज किराना विक्रेता संघ मंडी की बैठक अध्यक्ष हरमीत सिंह बिट्टू की अध्यक्षता में शनिवार देर शाम हुई। इसमें हरमीत सिंह बिट्टू ने पिछले वर्ष हुई गतिविधियों और वार्षिक बजट पर रिपोर्ट प्रस्तुत की। आगामी वर्ष की कार्य योजनाओं पर उपस्थित सदस्यों की राय जानी। कुछ सदस्यों ने व्यापार में आ रही मुश्किलों पर विचार रखे। ज्यादातर सदस्यों ने माना कि अनाज किराने का व्यापार दिन प्रतिदिन कठिन हो रहा है। इसका कारण सरकार की ओर से बनाई जा रही नीतियां हैं। विशेष रूप से एफएसएसएआई और खाद्य आपूर्ति विभाग को लेकर सभी सदस्यों ने अध्यक्ष से अनुरोध किया कि इस बारे में संबंधित विभागों के अधिकारियों से चर्चा कर हल तलाशा जाए। व्यापारियों ने बताया कि चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश से खुला आने वाले सामान में ज्यादा परेशानी पेश आ रही है। इसके बाद वार्षिक छुट्टियों पर चर्चा की गई। सहमति से इस साल 29 दिसंबर से लेकर पहली जनवरी तक छुट्टियां निर्धारित की गईं। इन चार दिनों में मंडी और गुटकर के सभी होलसेल अनाज व्यापारी अपनी दुकानें बंद रखेंगे। संवाद
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।