पहले दिनभर दिवाली पर भागदौड़ और देर रात तक घरों में छाई खुशियां। इसके बाद एक पल भी आराम किए बिना दो गांव के छह दोस्तों की टोली ने हरिद्वार में गंगा स्नान का कार्यक्रम बनाया। हादसे के पीछे बड़ी वजह नींद की झपकी और कार की तेज गति रही। साहिल लगातार गाड़ी चलाता रहा लेकिन तड़के करीब पांच बजे मुजफ्फरनगर के तितावी इलाके में एक फ्लाईओवर के मोड़ पर झपकी लग गई और फिर दोस्तों की आंखें नहीं खुल सकीं।
पानीपत-खटीमा हाईवे के बघरा बाईपास पर फ्लाईओवर से कार के उतरते समय यह हादसा हुआ। यहां मोड़ पर कार डिवाइडर पर चढ़ी और खंभे से टकराते हुए दूसरी तरफ पलट गई। दूसरी साइड खाली होने के कारण किसी वाहन से नहीं टकराई, अन्यथा हादसा और अधिक बड़ा हो सकता था।
2 of 16
पानीपत-खटीमा हाईवे पर हादसे के बाद कार में लगी आग
- फोटो : वीडियोग्रेब
हादसे की एक नहीं, बल्कि कई वजह रहीं। सभी दोस्तों का लगातार जागना और साहिल का बिना आराम किए गाड़ी चलाने की वजह से पलक झपकना हादसे की मुख्य वजह रहा।
3 of 16
खटीमा हाईवे पर हादसे के बाद राहत कार्य में जुटे पुलिजसकर्मी
- फोटो : पुलिस
इसके अलावा तेज गति को भी वजह माना जा रहा है। हालांकि बाईपास पर स्पीडो मीटर नहीं लगे हुए हैं। कार जिस तरह उछलकर दूसरी तरफ गिरी है, उससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि गति करीब 90 से 100 किमी प्रति घंटा रही होगी।
4 of 16
खटीमा हाईवे पर हादसे के बाद राहत कार्य में जुटे दमकलकर्मी
- फोटो : पुलिस
घुमाव पर नहीं घूम सकी कार
जिस जगह हादसा हुआ वहां पर घुमाव है। कार की तेज गति के कारण चालक घुमाव को पूरी तरह नहीं भांप सका और हादसा हो गया। तेज गति होने के कारण संभलने का मौका ही नहीं मिला।
5 of 16
खटीमा हाईवे पर हादसे के बाद पहुंची एंबुलेंस
- फोटो : वीडियोग्रेब
आग बुझाई, खिड़कियां तोड़ीं... फिर निकाले गए शव
पानीपत-खटीमा हाईवे पर हुए हादसे के बाद राहत कार्य पांच बजकर 10 मिनट पर शुरू किया गया और नौ बजे तक चलता रहा। दमकल विभाग ने आग बुझाई। इसके बाद गाड़ी सीधी की गई लेकिन शवों को निकालना आसान नहीं था। कार की आगे और पीछे की खिड़कियां तोड़कर और छत का मलबा हटाकर शवों को निकाला गया। इस प्रक्रिया में दमकल और पुलिसकर्मियों को काफी समय लग गया। विवेचक शुभम त्यागी ने बताया कि अगले हिस्से में दो और पिछले हिस्से में चार शव मिले हैं।