{"_id":"663db0f928b2cd5eac0bcf88","slug":"video-water-leakage-in-penstock-of-25-mw-power-project-flood-like-situation-in-multhan","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : जल विद्युत परियोजना की सुरंग क्षतिग्रस्त, मुल्थान में बाढ़ जैसे हालात, घरों में घुसा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : जल विद्युत परियोजना की सुरंग क्षतिग्रस्त, मुल्थान में बाढ़ जैसे हालात, घरों में घुसा पानी
हिमाचल प्रदेश के मंडी-कांगड़ा सीमा पर स्थित 25 मेगावाट जल विद्युत परियोजना की एचआरडी टनल (पेन स्टाॅक) में पानी के रिसाव से मुल्थान गांव और बाजार में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। क्षेत्र में भारी नुकसान की सूचना है। रिहायशी इलाकों और किसानों की उपजाऊ भूमि को पानी के तेज बहाव से क्षति हुई है। प्रोजेक्ट के साथ लगते क्षेत्रों में अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है। राहत और बचाव कार्य के लिए पुलिस प्रशासन, राजस्व विभाग के साथ पन विद्युत परियोजना के कई अधिकारी और कर्मचारी डटे हुए हैं, लेकिन अभी हालात बिगड़े हुए हैं। दक्षिण की एक निजी कंपनी के इस प्रोजेक्ट में पिछले साल भी एचआरडी टनल में रिसाव हुआ था, उस दौरान भी परियोजना प्रबंधन और आसपास के लोगों को नुकसान उठाना पड़ा था। शुक्रवार सुबह फिर 800 मीटर टनल का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त होने से अब मुल्थान गांव और बाजार में बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। बता दें कि लबांडग 25 मेगावाट विद्युत प्रोजेक्ट का निर्माण कार्य 2003 तीन में शुरू हुआ था। इसी साल फरवरी माह में विद्युत उत्पादन शुरू होने के बाद पैन स्टॉक फट जाने से अब विद्युत उत्पादन ठप हो गया है। परियोजना के प्रोजेक्ट मैनेजर देवी सिह चौहान ने बताया कि टनल से पानी के अचानक रिसाव हो जाने से विद्युत उत्पादन रोकना पड़ा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।