{"_id":"6afdf366f6044671500a6ae6","slug":"ladbharol-shaken-by-cries-wails-and-sobs-mandi-news-c-90-1-mnd1001-222007-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: चीख पुकार और सिसकियों से दहला लडभड़ोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: चीख पुकार और सिसकियों से दहला लडभड़ोल
विज्ञापन
लडभड़ोल में हुए हादसे के बाद गमगीन परिजन। स्त्रोत : वीडियो ग्रैब
अपनों को खोने के गम में बेसुध हुए परिजन
भयावह मंजर देख मौके पर मौजूद लोगों की रूह कांप उठी
डिजिटल पर न चलाएं...
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी/लडभड़ोल। लडभड़ोल क्षेत्र में चार नाबालिगों समेत छह युवाओं की मौत से बुधवार दोपहर माहौल चीख-पुकार और मातम में बदल गया। हादसे की खबर फैलते ही घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। हर कोई घटनास्थल की ओर दौड़ पड़ा। कुछ ही देर में वहां एंबुलेंस के सायरन, पुलिस की आवाजाही और परिजनों की चीखों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।
खाई में गिरे वाहन से बच्चों के शव निकालने के लिए पुलिसकर्मी और ग्रामीण जुटे हुए थे। दूसरी ओर सड़क पर अपनों को खोने का दर्द परिजनों के आंसुओं और चीख पुकार के रूप में बाहर आ रहा था। हादसे का मंजर इतना भयावह था कि मौके पर मौजूद लोगों की रूह कांप उठी। अपने जिगर के टुकड़ों को खो चुके परिजन बदहवास होकर इधर-उधर दौड़ रहे थे। किसी को हादसे की भयावहता पर यकीन नहीं हो रहा था तो कोई अपनों को आखिरी बार देखने के लिए व्याकुल था। इस दौरान एक मां की ..ओ मेरेया बच्चेया... मैं अपने बच्चेया के जाणा... की दर्दभरी पुकार ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया। घटनास्थल पर मौजूद लोगों की आंखें भी इस दृश्य को देखकर नम हो गईं। एंबुलेंस के सायरन के बीच गूंजती परिजनों की चीखें हादसे के दर्द को बयां कर रही थीं।
इस दर्दनाक हादसे ने एक साथ कई परिवारों की दुनिया उजाड़ दी। चार नाबालिग बच्चों और दो युवाओं की मौत से पूरे लडभड़ोल क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। जिस जगह कुछ देर पहले सामान्य चहल-पहल थी, वहां देखते ही देखते मातम छा गया। हादसे के बाद क्षेत्र के लोग स्तब्ध हैं और मृतकों के परिवारों के दुख में शामिल होकर उन्हें ढांढस बंधा रहे हैं। स्थानीय निवासी राम सिंह, तेज सिंह, आदि ने बताया कि बच्चों के शव देख कर हर किसी की आंखें नम हो गईं।