Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   The doors of the Dev Kamrunag temple will be closed from November 21.

Mandi News: देव कमरूनाग मंदिर के कपाट 21 नवंबर से बंद होंगे

Thu, 19 Nov 2026 12:21 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
The doors of the Dev Kamrunag temple will be closed from November 21.
बर्फबारी और फिसलन के खतरे को देखते हुए प्रशासन ने लिया फैसला
विज्ञापन

शिकारी देवी मार्ग पर भी आवाजाही प्रतिबंधित, आगामी आदेशों तक लागू रहेंगे प्रतिबंध
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। सर्दियों में भारी बर्फबारी और प्रतिकूल मौसम की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने देव कमरूनाग मंदिर और शिकारी देवी की ओर जाने वाले मार्गों पर लोगों की आवाजाही प्रतिबंधित कर दी है। 21 नवंबर से देव कमरूनाग मंदिर के कपाट आगामी आदेशों तक बंद रहेंगे। वहीं, देवीदढ़ से शिकारी देवी की ओर जाने वाले मार्ग पर भी श्रद्धालुओं, पर्यटकों और ट्रैकर्स के प्रवेश पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। प्रशासन ने स्थानीय लोगों सहित पर्यटकों से इन क्षेत्रों की यात्रा न करने का आग्रह किया है।
प्रशासन के अनुसार, उपमंडल के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में आगामी दिनों में अत्यधिक ठंड पड़ने और भारी बर्फबारी होने की संभावना है। विशेष रूप से देव कमरूनाग मंदिर क्षेत्र और देवीदढ़ से शिकारी देवी की ओर जाने वाले मार्ग पर बर्फ जमने से आवाजाही बेहद कठिन हो जाती है। इससे रास्तों पर फिसलन बढ़ने, मार्ग अवरुद्ध होने और दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। ऐसे में खराब मौसम के दौरान इन दुर्गम क्षेत्रों में जाना जानलेवा साबित हो सकता है।
विज्ञापन

उपमंडलाधिकारी (ना.) गोहर देवीराम ने बताया कि आमजन की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने यह निर्णय लिया है। प्रतिबंधित क्षेत्रों में किसी भी व्यक्ति को प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। उन्होंने स्थानीय निवासियों, श्रद्धालुओं, पर्यटकों और ट्रैकर्स से प्रशासन के आदेशों का सख्ती से पालन करने की अपील की है। साथ ही ग्राम पंचायतों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों, होटल संचालकों और टैक्सी ऑपरेटरों से इस सूचना को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम ने स्पष्ट किया कि प्रतिबंध के बावजूद यदि कोई पर्यटक, ट्रैकर या स्थानीय निवासी इन मार्गों पर प्रवेश करता है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी। किसी भी आपातकालीन स्थिति में पुलिस थाना गोहर के दूरभाष नंबर 01907-250228 और एसडीएम कार्यालय गोहर के नंबर 01907-250262 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed