Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Health check-up of 77 people in Gram Panchayat Mahadev

Mandi News: ग्राम पंचायत महादेव में 77 लोगों का स्वास्थ्य जांचा

Fri, 13 Nov 2026 06:52 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2026 06:52 PM IST
विज्ञापन
Health check-up of 77 people in Gram Panchayat Mahadev
मंडी। ग्राम पंचायत महादेव में आयुष्मान आरोग्य मंदिर कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को आयुष्मान आरोग्य एवं गैर-संचारी रोग जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर पीएचसी चौक, ब्लॉक रोहांडा के अंतर्गत लगाया गया, जिसमें स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लोगों के स्वास्थ्य की जांच की और उन्हें विभिन्न बीमारियों के प्रति जागरूक किया। शिविर के दौरान लोगों का ब्लड प्रेशर (बीपी) और ब्लड शुगर जांचा गया। इसके अलावा लोगों के चेस्ट एक्सरे किए गए, जिनमें 31 पुरुष और 46 महिलाएं शामिल रहीं। एक्सरे जांच में 19 लोगों की रिपोर्ट असामान्य पाई गई। इनमें सात पुरुष और 12 महिलाएं शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग ने असामान्य रिपोर्ट वाले सभी लोगों को आगे की चिकित्सकीय जांच करवाने की सलाह दी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से क्षेत्र की अन्य पंचायतों में भी आयुष्मान आरोग्य शिविर आयोजित किए जाएंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 16 नवंबर को डीनक, 17 नवंबर को कपाही, 18 नवंबर को बोबर, 20 नवंबर को भनवाड़ और 21 नवंबर को ढोलधार पंचायत में शिविर लगाए जाएंगे। इन शिविरों में भी लोगों के स्वास्थ्य की जांच की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed