{"_id":"68108b3f91abf63ee906c4b8","slug":"video-private-bus-overturned-on-the-road-near-bholughat-on-kalkhar-jahu-super-highway-2025-04-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"कलखर-जाहू सुपर हाईवे पर भोलूघाट के पास सड़क पर पलटी निजी बस, यात्रियों में मची चीख-पुकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलखर-जाहू सुपर हाईवे पर भोलूघाट के पास सड़क पर पलटी निजी बस, यात्रियों में मची चीख-पुकार
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में कलखर-जाहू सुपर हाईवे पर मंगलवार दोपहर एक निजी बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गई। हादसे के समय बस में 15 यात्री सवार थे, जिनमें से पांच घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल बलद्वाड़ा में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के अनुसार आर्यन एक्सप्रेस नामक निजी बस कुल्लू से कांगड़ा जा रही थी। जैसे ही यह बस भोलूघाट के पास पहुंची तो अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गई। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत प्रभाव से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और हादसे की सूचना पुलिस थाना हटली और सिविल हास्पिटल बलद्वाड़ा को दी गई। पुलिस और एंबुलेंस की टीम ने मौके पर पहुंचकर पांच घायलों को उपचार के लिए बलद्वाड़ा भेजा जबकि बाकियों का मौके पर ही उपचार किया गया। बस पलटने के कारण हाईवे पर जाम भी लग गया, जिसे बाद में बहाल कर दिया गया। एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने दुर्घटना संबंधी मामला दर्ज करके जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।