{"_id":"6ac259a976e8201d6a0b693a","slug":"police-have-detained-seven-people-in-connection-with-clash-between-two-groups-in-nagwain-in-mandi-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडी के नगवाईं में खूनी झड़प: पुरानी रंजिश में दो गुट भिड़े, एक की हालत गंभीर; पुलिस हिरासत में सात लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी के नगवाईं में खूनी झड़प: पुरानी रंजिश में दो गुट भिड़े, एक की हालत गंभीर; पुलिस हिरासत में सात लोग
Sun, 04 Oct 2026 07:20 PM IST
Rahul Kumar Tiwari
अमर उजाला नेटवर्क, मंडी
अमर उजाला नेटवर्क, मंडी
Published by: Rahul Kumar Tiwari
Updated Sun, 04 Oct 2026 07:20 PM IST
सार
मंडी के नगवाईं में हरियाणा से संबंधित दो गुटों के बीच मारपीट में एक व्यक्ति गंभीर घायल हो गया। पुलिस ने मौके से हथियार बरामद किए हैं। पुरानी रंजिश को घटना की वजह बताया जा रहा है। मामले में सात लोगों को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मंडी के नगवाईं में हरियाणा से संबंधित दो गुटों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि एक अन्य को भी चोटें आई हैं। गंभीर घायल को उपचार के लिए सिविल अस्पताल नगवाईं पहुंचाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत को देखते हुए जोनल अस्पताल कुल्लू रेफर किया गया।
घटना की सूचना मिलते ही औट थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। डीएसपी लोकेंद्र नेगी ने भी मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने मारपीट में इस्तेमाल किए गए हथियार भी बरामद किए हैं।
प्रारंभिक जांच में मारपीट का कारण पुरानी रंजिश बताया जा रहा है। पुलिस ने मामले में पूछताछ के लिए करीब सात लोगों को हिरासत में लिया है।