Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Mandi News
›
Poor families moving from dilapidated houses to concrete homes; 51 families in Sarkaghat receive 1.5 lakh each.
{"_id":"6aa4f059ec64e6c5c60e7442","slug":"video-poor-families-moving-from-dilapidated-houses-to-concrete-homes-51-families-in-sarkaghat-receive-15-lakh-each-2026-09-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"मंडी: जर्जर मकानों से पक्के आशियानों तक पहुंच रहे गरीब परिवार, सरकाघाट में 51 परिवारों को मिले डेढ़-डेढ़ लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी: जर्जर मकानों से पक्के आशियानों तक पहुंच रहे गरीब परिवार, सरकाघाट में 51 परिवारों को मिले डेढ़-डेढ़ लाख
पक्का घर हर परिवार का सपना होता है, लेकिन आर्थिक तंगी के कारण गरीब परिवारों के लिए यह सपना लंबे समय तक अधूरा रह जाता है। सरकाघाट उपमंडल में स्वर्ण जयंती आश्रय योजना ऐसे ही जरूरतमंद परिवारों के लिए उम्मीद की किरण बनी है। वित्तीय वर्ष 2023 से 2026 तक योजना के तहत 51 पात्र परिवारों को मकान निर्माण के लिए डेढ़-डेढ़ लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी गई। कुल 76.50 लाख रुपये की मदद से कई परिवार कच्चे और जर्जर मकानों से निकलकर पक्के घरों में पहुंच चुके हैं। योजना के तहत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के ऐसे परिवार पात्र हैं, जिनकी वार्षिक आय 50 हजार रुपये से अधिक नहीं है और मकान निर्माण के लिए उनके नाम भूमि उपलब्ध है। सैण गांव के साजू राम बताते हैं कि उनका पुराना मकान जर्जर हो चुका था। पंचायत से योजना की जानकारी मिलने के बाद आवेदन किया और डेढ़ लाख रुपये की सहायता से दो कमरों का पक्का मकान तैयार करवाया। अब परिवार सुरक्षित घर में रह रहा है। बाग गांव के संतोष कुमार को भी योजना के तहत सहायता मिली। इससे उनका पक्का मकान तैयार हो गया। वहीं रसवान गांव के दिहाड़ी मजदूर सोनू कुमार के लिए भी यह सहायता बड़ी राहत बनी। जर्जर मकान की जगह अब उनका नया आशियाना तैयार है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।