फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Artists from Mandi and Kullu performed on a stage in Ladakh for the first time.

Mandi News: मंडी और कुल्लू के कलाकारों ने पहली बार लद्दाख के मंच पर दी प्रस्तुति

Sat, 19 Sep 2026 07:14 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 07:14 PM IST
विज्ञापन
Artists from Mandi and Kullu performed on a stage in Ladakh for the first time.
मंडी। लद्दाख के सुरम्य पदुम में आयोजित दो दिवसीय 11वें जांस्कर फेस्टिवल में इस बार संस्कृति, संगीत और लोककला का अद्भुत संगम देखने को मिला। 16 सितंबर की शाम आयोजित सांस्कृतिक संध्या में मंडी और कुल्लू के कलाकारों के दल ने पहली बार भाग लेकर अपनी शानदार प्रस्तुतियों से पूरे उत्सव में हिमाचली रंग भर दिया। कार्यक्रम में हिमाचली स्टार सिंगर रमेश आरजे ठाकुर मुख्य आकर्षण रहे, जिन्होंने अपने पारंपरिक व आधुनिक लहजे के लाहौली, हिंदी और कुल्लवी गीतों की प्रस्तुति से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। वहीं जाने माने एंकर कुलदीप गुलेरिया ने अपने बेहतरीन मंच संचालन से कार्यक्रम में ऊर्जा बनाए रखी। मशहूर सरगम बैंड के कमल, सौरभ, सोनू, रमेश और संदीप की धुनों ने पूरे माहौल को संगीतमय बना दिया। कलाकारों ने इस यादगार अवसर के लिए नॉर्थ जोन कल्चरल सेंटर पटियाला और स्थानीय प्रशासन का आभार जताया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed