{"_id":"6ac8e1e6905e9c992c03b62a","slug":"video-national-conference-on-emerging-technologies-in-healthcare-services-in-sundernagar-2026-10-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"वीडियो: सुंदरनगर में स्वास्थ्य सेवाओं में उभरती तकनीक पर राष्ट्रीय सम्मेलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो: सुंदरनगर में स्वास्थ्य सेवाओं में उभरती तकनीक पर राष्ट्रीय सम्मेलन
सुंदरनगर, डैहर (अंसारी)। सुंदरनगर के खिलड़ा स्थित ड्रीम्ज कॉलेज ऑफ फार्मेसी में स्वास्थ्य सेवाओं में उभरती तकनीक पर चौथा राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन का आयोजन ड्रीम्ज कॉलेज ऑफ फार्मेसी द्वारा एसोसिएशन ऑफ फार्मास्युटिकल टीचर्स ऑफ इंडिया (एपीटीआई) और हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर के सहयोग से किया है।
कार्यक्रम का शुभारंभ डीन एकेडमिक्स हिमाचल प्रदेश टेक्निकल यूनिवर्सिटी हमीरपुर डॉ. उमेश राठौर ने किया। उन्होंने कहा कि हिमाचल में हेल्थकेयर क्षेत्र का बेहतर भविष्य है। फार्मेसी कालेज में प्रदेश में शतप्रतिशत बच्चे शिक्षारत है। उन्होंने कहा कि एनइपी के तहत अगर कोई बच्चों हेल्थ के साथ तकनीकी शिक्षा भी लेना चाहे तो वह कर सकता है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार और प्रदेश के तकनीकी शिक्षा विश्वविद्यालय ने पूरी तरह से लागू किया है। इससे पहले चेयरमैन नरेश चौहान सहित, प्राचार्य, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने समस्त अतिथियों एवं विशिष्ट वक्ताओं का स्वागत किया। कार्यक्रम में हेल्थ केयर में हेल्थ केयर में उभरती तकनीक. वर्तमान को बदलना, भविष्य निर्माण पर चर्चा की गई। इस एक दिवसीय सम्मेलन में स्वास्थ्य सेवाओं में आधुनिक तकनीक के उपयोग और भविष्य की संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा हुई। एपीटीआई अध्यक्ष प्रो. राजेंद्र गुलेरिया ने कहा कि सम्मेलन का उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं में तकनीकी नवाचार को बढ़ावा देना और चिकित्सा क्षेत्र में बेहतर सुविधाओं के विकास की संभावनाओं पर विचार-विमर्श करना है। इस अवसर पर प्रबंधन की ओर से डॉ. पूजा जमवाल ने मुख्य अतिथि, आमंत्रित वक्ताओं, महाविद्यालय प्रबंधन, प्राचार्य, शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं आयोजन समिति के सभी सदस्यों के प्रति सफलतापूर्वक कार्यक्रम के लिए आभार व्यक्त किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।