फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Demand for employee promotions and filling of vacant posts

Mandi News: कर्मचारियों की पदोन्नति और रिक्त पद भरने की मांग

Fri, 09 Oct 2026 05:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 05:56 PM IST
विज्ञापन
Demand for employee promotions and filling of vacant posts
मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन मंडी ने की वर्चुअल बैठक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। कर्मचारियों की पदोन्नति, रिक्त पदों को भरने और लंबित विभागीय पदोन्नति समितियों (डीपीसी) की प्रक्रिया में तेजी लाने की मांग को लेकर हिमाचल प्रदेश मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन ने आवाज बुलंद करने की तैयारी की है। जिला मंडी इकाई की वर्चुअल बैठक में कर्मचारियों की समस्याओं और संगठन को मजबूत करने पर चर्चा की गई।
राज्य की ओर से नियुक्त प्रभारी लेखराज ठाकुर की अध्यक्षता में हुई बैठक में जिला अध्यक्ष विद्यासागर सहित जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों और लोक निर्माण विभाग के सदर मंडी मंडल समेत जिले के आठ डिवीजनों के लिपिक वर्गीय कर्मचारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

बैठक में अक्तूबर में शिमला में होने वाले महासंघ के समारोह की तैयारियों पर भी चर्चा हुई। कर्मचारियों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में भाग लेने का आह्वान किया गया। संगठनात्मक गतिविधियों के संचालन के लिए 12 अक्तूबर से जिले में डोनेशन अभियान शुरू करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष लेखराज ठाकुर ने कहा कि कर्मचारियों की एकजुटता संगठन की सबसे बड़ी ताकत है। उनकी समस्याओं और मांगों को सरकार व विभागीय नेतृत्व के समक्ष प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा। बैठक में संगठन की गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी का भी आह्वान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed