{"_id":"69f721786e11e7e8830be095","slug":"video-mandi-preparations-for-panchayat-elections-intensify-in-dharampur-nomination-process-to-begin-on-may-7-2026-05-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mandi: धर्मपुर में पंचायत चुनावों की तैयारी तेज, 7 मई से शुरू होगी नामांकन प्रक्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi: धर्मपुर में पंचायत चुनावों की तैयारी तेज, 7 मई से शुरू होगी नामांकन प्रक्रिया
पंचायत चुनावों को लेकर उपमंडल धर्मपुर में प्रशासनिक तैयारियां अब अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। 7 मई से नामांकन प्रक्रिया शुरू होने जा रही है, जिसके मद्देनजर संबंधित विभागों के कर्मचारी दिन-रात तैयारियों में जुटे हुए हैं। चुनाव प्रक्रिया को सुचारू और पारदर्शी बनाने के लिए सभी आवश्यक दस्तावेजों और सामग्री को व्यवस्थित कर पैक किया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, नामांकन के लिए आवश्यक फार्म, रजिस्टर, सामग्री सहित अन्य जरूरी कागजातों को सुरक्षित तरीके से तैयार किया जा रहा है। कर्मचारियों द्वारा इन दस्तावेजों को अलग-अलग किट में पैक कर संबंधित पंचायतों तक पहुंचाने की व्यवस्था की जा रही है, ताकि नामांकन प्रक्रिया के दौरान किसी प्रकार की बाधा न आए। प्रशासन की ओर से बताया गया है कि नामांकन प्रक्रिया के लिए निर्धारित केंद्रों पर सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए जरूरी दिशा-निर्देश भी जारी किए गए हैं, ताकि वे समय पर अपने नामांकन पत्र सही तरीके से जमा कर सकें। चुनाव ड्यूटी में तैनात कर्मचारियों को भी प्रशिक्षण दिया जायेगा और उन्हें उनकी जिम्मेदारियों के बारे में विस्तृत जानकारी जायेगी । एसडीएम धर्मपुर जोगिंदर पटियाल ने स्पष्ट किया है कि चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करवाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। स्थानीय प्रशासन ने संभावित प्रत्याशियों से अपील की है कि वे नामांकन के दौरान सभी जरूरी दस्तावेज पूर्ण रूप से तैयार रखें, ताकि किसी प्रकार की तकनीकी दिक्कत का सामना न करना पड़े। धर्मपुर क्षेत्र में पंचायत चुनावों को लेकर जहां एक ओर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है, वहीं संभावित उम्मीदवारों और आम जनता में भी चुनावों को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। आने वाले दिनों में नामांकन प्रक्रिया शुरू होते ही चुनावी सरगर्मियां और तेज होने की उम्मीद है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।