{"_id":"6a9fe2fe077f14e34b03776b","slug":"video-mandi-champa-thakur-says-no-greed-for-the-chair-but-a-passion-for-service-i-do-not-fear-defeat-2026-09-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"मंडी: चंपा ठाकुर बोलीं- कुर्सी का लालच नहीं, सेवा का जुनून है, हार से नहीं डरती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी: चंपा ठाकुर बोलीं- कुर्सी का लालच नहीं, सेवा का जुनून है, हार से नहीं डरती
जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष चंपा ठाकुर ने कहा कि उन्हें कुर्सी का कोई लालच नहीं है, बल्कि राजनीति में आने का उनका उद्देश्य जनता की सेवा करना है। उन्होंने कहा कि वह हार से डरने वाली नहीं हैं, बल्कि हार से सीख लेकर आगे बढ़ने में विश्वास रखती हैं। आज वह जिस मुकाम पर हैं, उसमें उनके परिवार और सदर क्षेत्र की जनता का महत्वपूर्ण योगदान है।
चंपा ठाकुर मंगलवार को राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मंडी में आयोजित अंडर-19 छात्रा वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिता के समापन समारोह में बतौर मुख्यातिथि संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी के प्रयासों से महिलाओं को पंचायती राज संस्थाओं में आगे आने का अवसर मिला। आज महिलाएं विभिन्न क्षेत्रों में अपनी पहचान बना रही हैं। उन्होंने कहा कि कुछ पुरुष नेता महिलाओं को लेकर बार-बार तंज कसते हैं और चुनाव में मिली हार को लेकर भी टिप्पणियां की जाती हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी बातों से वह विचलित नहीं होतीं। हार जीवन का हिस्सा है और इससे सीख लेकर आगे बढ़ना चाहिए। विद्यालय के कार्यवाहक प्रधानाचार्य अनिल ठाकुर ने बताया कि तीन दिन तक चली प्रतियोगिता में 24 विद्यालयों की 300 से अधिक छात्राओं ने भाग लिया। छात्राओं ने कबड्डी, वॉलीबाल, खो-खो, बैडमिंटन और शतरंज सहित विभिन्न खेलों में प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के दौरान सांस्कृतिक गतिविधियां भी आयोजित की गईं। समापन समारोह में मुख्यातिथि चंपा ठाकुर ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाली विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।