फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi: ₹10 lakh aid for late Siya's family; younger sisters' education to be free of cost.

मंडी: दिवंगत सिया के परिवार को 10 लाख की मदद, छोटी बहनों की पढ़ाई भी होगी निशुल्क, आर्थिक सहायता मंजूर

Sat, 19 Sep 2026 06:00 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सरकाघाट (मंडी)।
संवाद न्यूज एजेंसी, सरकाघाट (मंडी)। Published by: Krishan Singh Updated Sat, 19 Sep 2026 06:00 AM IST
सार

दिवंगत सिया गुलेरिया के परिवार के लिए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कुल 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता मंजूर की है। परिवार को पांच लाख रुपये मुआवजे के तौर पर और पांच लाख रुपये मकान निर्माण के लिए दिए जाएंगे। 

विज्ञापन
Mandi: ₹10 lakh aid for late Siya's family; younger sisters' education to be free of cost.
दिवंगत सिया के परिवार को 10 लाख की मदद। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेटी को खोने के बाद मुश्किल दौर से गुजर रहे नैन गांव के गुलेरिया परिवार को अब सरकार का सहारा मिला है। दिवंगत सिया गुलेरिया के परिवार के लिए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कुल 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता मंजूर की है। परिवार को पांच लाख रुपये मुआवजे के तौर पर और पांच लाख रुपये मकान निर्माण के लिए दिए जाएंगे। इसके अलावा सिया की दो छोटी बहनों की पढ़ाई भी निशुल्क होगी। परिवार की आर्थिक सहायता और मुआवजा जारी करने की मांग को लेकर सरकाघाट के पवन ठाकुर ने मुख्यमंत्री के समक्ष मामला उठाया था। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से बीते वीरवार को उपायुक्त मंडी को पत्र जारी कर स्वीकृत सहायता के संबंध में आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। पवन ठाकुर ने सहायता मंजूर करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया और दिवंगत सिया गुलेरिया को श्रद्धांजलि दी।

विज्ञापन

सिया हत्याकांड में 43 में से 33 गवाहों की गवाही पूरी
बहुचर्चित सिया हत्याकांड के ट्रायल में गवाही की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है। अतिरिक्त सत्र न्यायालय सरकाघाट में चल रही सुनवाई के दौरान अब तक कुल 43 में से 33 गवाहों के बयान दर्ज किए जा चुके हैं। अब मामले में केवल 10 गवाहों की गवाही बाकी है। बयान दर्ज होने के बाद बचाव पक्ष की ओर से गवाहों से जिरह भी की जा रही है। बता दें कि मामले में पुलिस ने जांच पूरी करने के बाद 200 से अधिक पन्नों का चालान अदालत में पेश किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed