{"_id":"6aad8d2d1f5f771b00007012","slug":"my-mother-dwells-amidst-the-flowerbedsthe-gathering-swayed-to-the-rhythm-of-the-bhajan-mandi-news-c-90-1-ssml1045-213883-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: फुलां दियां क्यारियां बिच रैंहदी मेरी मां...भजन पर झूमा पंडाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: फुलां दियां क्यारियां बिच रैंहदी मेरी मां...भजन पर झूमा पंडाल
विज्ञापन
सनातन धर्मसभा मंदिर में शुक्रवार दोपहर को आयोजित विशेष भजन कार्यक्रम में प्रस्तुति देती जोनी ठा
जोगिंद्रनगर (मंडी)। सनातन धर्मसभा मंदिर जोगिंद्रनगर में चल रहे गणपति महोत्सव के पांचवें दिन शुक्रवार को विशेष भजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। पूर्वाह्न 11 से दो बजे तक चले कार्यक्रम में भाविक, गतिक और जोनी ठाकुर की सुरीली आवाज ने ऐसा समां बांधा कि श्रद्धालु भजनों पर झूमने लगे।
कार्यक्रम का आगाज जोनी ठाकुर ने फुलां दियां क्यारियां बिच रैंहदी मेरी मां भजन से किया। इसके बाद उन्होंने मेरी आपकी कृपा से सब काम हो रहे हैं, राधा रानी और मेरे बांके बिहारी समेत कई भजन प्रस्तुत किए। वहीं, भाविक और गतिक ने अच्युतम केशवम, शिव कैलाशों के वासी और मेरे सरकार आए हैं...जैसे भजनों से गणपति भक्तों को भक्तिरस में सराबोर किया।
भजन कार्यक्रम में हिमालयन नर्सिंग कॉलेज और एथलेटिक सेंटर जोगिंदरनगर के खिलाड़ियों ने भी कलाकारों के साथ गणपति की महिमा का गुणगान किया। इस दौरान एक हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
कार्यक्रम में कांग्रेस नेता जीवन ठाकुर, तलकेहड़ पंचायत प्रधान शुचिका और नगर परिषद उपाध्यक्ष प्यार चंद वालिया मौजूद रहे। जीवन ठाकुर ने गणपति सेवा युवा मंडल के सदस्यों को सम्मानित किया। वहीं, भाजपा नेता मेघना ठाकुर समेत विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी और महिला मंडल सदस्य भी मंदिर पहुंचे। इस मौके पर गणपति सेवा समिति के आयोजक सचिन सूद ने गण्यमान्य लोगों का स्वागत किया।