फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   The audience swayed to the song "Rohru Jaana Meri Amiye..."

Mandi News: रोहड़ू जाणा मेरी आमिये...गीत पर झूमे दर्शक

Sat, 19 Sep 2026 06:04 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 06:04 AM IST
विज्ञापन
The audience swayed to the song "Rohru Jaana Meri Amiye..."
ख्योड मेले की पहली सांस्कृतिक संध्या का लुत्फ उठाते दर्शक। संवाद
गोहर (मंडी)। जिला स्तरीय नलवाड़ मेला ख्योड़ की पहली सांस्कृतिक संध्या में स्टार कलाकार ऋषभ सलोतरा ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से खूब धूम मचाई। जैसे ही ऋषभ सलोतरा मंच पर पहुंचे, पंडाल तालियों और सीटियों से गूंज उठा। उन्होंने एक के बाद एक लोकप्रिय गीत प्रस्तुत कर दर्शकों को देर रात तक झूमने और थिरकने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन

संध्या का शुभारंभ खंड विकास अधिकारी पवन शर्मा ने मुख्यातिथि दीप प्रज्वलित कर किया। पंचायत प्रधान गायत्री देवी और उपप्रधान धीरज शर्मा की ओर से उन्हें शाॅल व टोपी देकर सम्मानित किया। लोक संपर्क विभाग तथा स्थानीय कलाकारों ने भी बेहतरीन प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मनोरंजन किया।
विज्ञापन

सांस्कृतिक संध्या का मुख्य आकर्षण शिमला से आए स्टार कलाकार ऋषभ सलोतरा रहे। मंच पर आते ही उन्होंने जुगनी, दिल पे जख्म खाते हैं, सावन में लग गई आग और मुझसे शादी करोगी जैसे लोकप्रिय गीतों से माहौल को संगीतमय बना दिया। इसके बाद उन्होंने पहाड़ी गीत रोहड़ू जाणा मेरी आमिये, और तारे गिन-गिन याद च तेरी प्रस्तुत कर हिमाचली रंग बिखेरा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आजा नचले आजा नचले और कजरा मोहब्बत वाला जैसे गीतों पर पंडाल में बैठे दर्शक भी अपने स्थानों पर थिरकते नजर आए। देर रात 10 बजे तक चले कार्यक्रम में कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से खूब वाहवाही लूटी।

इससे पहले संध्या की शुरुआत में दुर्गा दास सुंदरनगर, सूरज म्यूजिकल ग्रुप करसोग, जगदीश चंद दाड़ी, चांदनी भगयार और मोक्षिता राणा राकनी ने अपनी प्रस्तुतियों से समां बांधा। इसके बाद जंजैहली से सेमी स्टार कलाकार खुशवंत ने मंच संभाला। उन्होंने पहाड़ी और पंजाबी गीतों की शानदार प्रस्तुतियां देकर पंडाल में मौजूद दर्शकों को खूब नचाया। उनके मुगदी जोगे न रहेओ कानों, म्हारे लाणा दिलडू हो, रामदसिये, तारा लड़िये और मेरी बालमा जैसे गीतों पर दर्शक जमकर झूमे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed