Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Launched a campaign against the new school campus system

Mandi News: नई स्कूल परिसर प्रणाली के खिलाफ खोला मोर्चा

Tue, 10 Nov 2026 07:11 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2026 07:11 PM IST
विज्ञापन
Launched a campaign against the new school campus system
विरोध में उतरी धमचयान पंचायत, वापस लेने की मांग
विज्ञापन

पंचायत प्रतिनिधियों ने प्राथमिक शिक्षा की व्यवस्था कमजोर होने की जताई आशंका
शिक्षक संघ के आंदोलन को दिया समर्थन

संवाद न्यूज एजेंसी
पधर (मंडी)। हिमाचल प्रदेश सरकार की नई स्कूल परिसर प्रणाली के विरोध में अब पंचायत प्रतिनिधि भी खुलकर सामने आ गए हैं। ग्राम पंचायत धमचयान के प्रतिनिधियों ने इस व्यवस्था का कड़ा विरोध करते हुए सरकार से इसे तत्काल वापस लेने की मांग की है। उनका कहना है कि पहाड़ी प्रदेश की विषम भौगोलिक परिस्थितियों को नजरअंदाज कर लागू की जा रही यह व्यवस्था ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों की शिक्षा को प्रभावित कर सकती है।
ग्राम पंचायत प्रधान नरेश कुमार ने कहा कि हिमाचल के दुर्गम क्षेत्रों में बच्चों को स्कूल पहुंचने के लिए पहले ही लंबी दूरी तय करनी पड़ती है। ऐसे में नई स्कूल परिसर प्रणाली लागू होने से छोटे बच्चों की परेशानियां और बढ़ सकती हैं। उन्होंने कहा कि इससे छोटी और दूरदराज की पाठशालाओं का स्वतंत्र अस्तित्व समाप्त होने के साथ-साथ विद्यार्थियों को मिलने वाली सुविधाएं भी प्रभावित होंगी। इसका सबसे अधिक खामियाजा गरीब और ग्रामीण परिवारों के बच्चों को भुगतना पड़ेगा।
विज्ञापन

जिला परिषद सदस्य रोशन लाल ने कहा कि प्राथमिक शिक्षा की व्यवस्था वर्षों से 141 ब्लॉक कार्यालयों के माध्यम से सुचारु रूप से संचालित हो रही है। ऐसे में इस व्यवस्था को समाप्त करना प्राथमिक शिक्षा की बुनियादी संरचना को कमजोर करने जैसा होगा। उन्होंने छोटे बच्चों की खेल प्रतियोगिताएं बंद करने के फैसले को भी अनुचित करार देते हुए इन्हें दोबारा शुरू करने की मांग उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायत प्रतिनिधियों ने प्राथमिक शिक्षक संघ की ओर से चलाए जा रहे आंदोलन को पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की। उन्होंने स्पष्ट किया कि पंचायत इस संघर्ष में तन-मन-धन से सहयोग करेगी। इस अवसर पर पंचायत उपप्रधान, समस्त वार्ड पंच और अन्य पंचायत प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed