{"_id":"6a78599878813ff86409c45a","slug":"video-jogindernagar-bike-scooty-accident-mandi-pathankot-highway-2026-08-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mandi: जोगिंद्रनगर में तेज रफ्तार बाइक ने स्कूटी को मारी टक्कर, कारोबारी गंभीर, टांडा रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi: जोगिंद्रनगर में तेज रफ्तार बाइक ने स्कूटी को मारी टक्कर, कारोबारी गंभीर, टांडा रेफर
मंडी-पठानकोट हाईवे पर जोगिंद्रनगर मुख्य बाजार में रविवार दोपहर तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से स्कूटी सवार कारोबारी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में बाइक चालक को भी चोटें आई हैं। गंभीर रूप से घायल स्कूटी सवार को जोगिंद्रनगर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद टांडा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल रेफर किया गया।
जानकारी के अनुसार हादसा रविवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे हुआ। शहर के कारोबारी सचिन सूद स्कूटी पर सवार होकर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही बाइक ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि सचिन सूद को छाती, बाजू और शरीर के अंदरूनी हिस्सों में गंभीर चोटें आईं।
हादसे में बाइक चालक राहुल निवासी कुमंडी (सुधार), बरोट भी घायल हुआ। उसके बाजू और टांग में चोटें आई हैं। जोगिंद्रनगर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत स्थिर बताई गई और उसे छुट्टी दे दी गई।
वहीं, गंभीर रूप से घायल सचिन सूद को चिकित्सकों ने बेहतर उपचार के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल रेफर कर दिया। जोगिंद्रनगर अस्पताल की आपात सेवा में तैनात चिकित्सक डॉ. रितुल ने दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार दिया।
हादसे की सूचना मिलने के बाद जोगिंद्रनगर पुलिस अस्पताल और घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने आसपास मौजूद लोगों से हादसे के संबंध में जानकारी जुटाई। पुलिस ने अस्पताल में घायल सचिन सूद के बयान दर्ज करने का प्रयास भी किया, लेकिन उनकी नाजुक हालत के कारण फिलहाल बयान दर्ज नहीं हो सका।
पुलिस हादसे के कारणों और बाइक की रफ्तार समेत अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। आसपास से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।
व्यापार मंडल अध्यक्ष भास्कर गुप्ता समेत कारोबारी हरीश सोनी, राजीव बहल, विवेक वालिया और अमित शर्मा ने हादसे पर चिंता जताई। उन्होंने बताया कि सचिन सूद की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें टांडा रेफर किया गया है।
सचिन सूद की पत्नी सुमन सूद ने पुलिस से मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस अधीक्षक मंडी विनोद कुमार ने बताया कि स्थानीय पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर आसपास के लोगों से पूछताछ की है। घायलों को उपचार दिलाया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर नियमानुसार आगामी कार्रवाई करेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।