Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Mandi News
›
Jairam Thakur said Sukhvinder Singh Sukhu became the first cm of the country to be certified as a liar by the British Parliament
{"_id":"68ee46d107e31515080afdb3","slug":"video-jairam-thakur-said-sukhvinder-singh-sukhu-became-the-first-cm-of-the-country-to-be-certified-as-a-liar-by-the-british-parliament-2025-10-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"Jairam Thakur: नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर बोले- ब्रिटिश पार्लियामेंट द्वारा झूठे सर्टिफाइड होने वाले देश के पहले सीएम बने सुखविंद्र सिंह सुक्खू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jairam Thakur: नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर बोले- ब्रिटिश पार्लियामेंट द्वारा झूठे सर्टिफाइड होने वाले देश के पहले सीएम बने सुखविंद्र सिंह सुक्खू
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश के मुखिया सुखविंद्र सिंह सुक्खू ब्रिटिश पार्लियामेंट द्वारा झूठे सर्टिफाइड होने वाले देश के पहले सीएम बने हैं। इसके पहले वह हिमाचल प्रदेश विधानसभा में भी झूठे सर्टिफाइड हो चुके हैं। सदन से लेकर सड़क तक झूठों की लड़ी लगाने वाले सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपनी निजी इंग्लैण्ड यात्रा के दौरान आधिकारिक रूप में यह दावा किया था कि वह हाउस ऑफ लॉर्ड्स को संबोधित करने वाले वह देश के पहले मुख्यमंत्री हैं। जब इस बाबत हमने पड़ताल की तो उनके इस दावे को हाउस ऑफ लॉर्ड्स के अधिकारी संवाद केंद्र द्वारा झूठा बताया गया। उन्होंने साफ़ किया कि हिमाचल के किसी सीएम ने 24 सितंबर को किसी भी हाउस ऑफ़ लॉर्ड्स को संबोधित नहीं किया था। सबसे हैरानी की बात यह है कि 19 सितंबर के बाद हाउस ऑफ लॉर्ड्स की कोई कार्यवाही ही नहीं हुई थी। ऐसे में मुख्यमंत्री और उनकी मंडली इस इस तरह के झूठे दावे करके क्या हासिल करना चाहती है वह समझ के परे है। इसी तरह से उन्होंने प्रियंका गांधी की भी फीड किया कि उनकी सरकार कोई पीआर नहीं करती जबकि देश में इकलौती सरकार है जो अपने प्रचार के बजाय विपक्षियों के दुष्प्रचार पर भी करोड़ों रुपए हर साल खर्च कर रही है। जयराम ठाकुर ने पूरी घटना का विवरण देते हुए कहा कि हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू जी इंग्लैंड की हाउस आफ लॉर्ड को संबोधित करने का दावा किया था। इसके संदर्भ में भी खूब खबरें छपवाई थी। झूठ बोलना, अफवाह फैलाना उनकी आदत है और सरकार चलाने का तरीका भी। इसीलिए वह अपनी इस आदत से बाज नहीं आते हैं। अपनी निजी लंदन यात्रा के दौरान भी उन्होंने खुद को महान और ऐतिहासिक बताने के लिए उन्होंने इस तरीके की हरकत की। 24 सितंबर 2025 को उनके मित्र मंडली और आईपीआर की प्रेस रिलीज संख्या 1102/2025 द्वारा यह बयान आधिकारिक तौर पर जारी किया गया कि अपनी लंदन यात्रा के दौरान उन्होंने इंग्लैंड की 'हाउस आफ लॉर्ड्स' को संबोधित किया और वह देश के पहले मुख्यमंत्री हैं जिन्हें यह उपलब्धि हासिल है। अपनी आधिकारिक और सीएमओ (मुख्यमंत्री कार्यालय) हिमाचल प्रदेश के सोशल मीडिया मैं ऐसे पोस्ट बनाकर और प्रदेश के सभी अखबारों में उन्होंने यह खबर छपवाई कि हाउस ऑफ लॉर्ड को संबोधित करने वाले वह पहले मुख्यमंत्री हैं। यह उपलब्धि बहुत बड़ी थी। हमें भी खुशी हुई, इतने छोटे से राज्य के लिए यह बहुत बड़ी बात थी इसीलिए हमने उन्हें निजी तौर बधाई देनी चाही। लेकिन इनकी झूठ की आदत मुझे पता है इसलिए हमने इसकी पड़ताल की। जयराम ठाकुर ने कहा कि हमने हाउस आफ लॉर्ड के आधिकारिक संवाद केंद्र से हमने इसकी जानकारी मांगी। तो हाउस ऑफ लॉर्ड्स के आधिकारिक सूचना केंद्र (lordspressoffice@parliament.uk) द्वारा हमें बताया गया कि हाउस आफ लॉर्ड में ऐसा कुछ नहीं हुआ है। हमारा इससे कोई लेना-देना नहीं है। हमने फिर से उनसे वेरीफाई करवाया कि क्या उन्होंने 'हाउस आफ लॉर्ड्स' को संबोधित नहीं किया था जैसे अन्य देश के मुखिया या प्रतिनिधि करते हैं। हाउस ऑफ लॉर्ड आधिकारिक सूचना केंद्र द्वारा स्पष्ट मना किया गया कि नहीं उन्होंने किसी हाउस आफ लॉर्ड्स को संबोधित नहीं किया था। थोड़ी सी और पड़ताल करने पर पता चला कि मुख्यमंत्री और उनकी करोड़ों रुपए से पल रही टीम और आईपीआर में जिस दिन हाउस आफ लॉर्ड्स को संबोधित करने का दावा किया था उसके 5 दिन पहले से ही हाउस आफ लॉर्ड की कार्यवाही बंद थी। जयराम ठाकुर ने कहा कि इस तरह के झूठ बोलकर वह अपनी गरिमा गिरा रहे हैं साथ ही जिस सरकारी मशीनरी का प्रयोग करके वह झूठ बोल रहे हैं, उनकी भी साख दांव पर लगा रहे हैं। प्रदेश को गुमराह करने के लिए समाचार पत्रों के माध्यम से एक सफेद झूठ प्रकाशित करने के लिए उन्हें प्रदेशवासियों और सभी समाचार पत्रों से माफी मांगनी चाहिए। मेरा उनसे निवेदन है कि वह इस तरीके की हरकतें बार-बार करने से बाज़ आए। क्योंकि झूठ के पांव नहीं होते और उनके हर झूठ का दस्तावेज हम उन्हें उपलब्ध करवाते रहेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।