फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Accusation of charging excessive prices for liquor

Mandi News: शराब के अधिक दाम वसूलने का आरोप

Thu, 24 Sep 2026 06:57 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 06:57 AM IST
विज्ञापन
Accusation of charging excessive prices for liquor
पंडोह (मंडी)। आबकारी विभाग की कार्रवाई के बावजूद पंडोह क्षेत्र में शराब की बोतलों पर अंकित अधिकतम खुदरा मूल्य (एमआरपी) से अधिक कीमत वसूलने का मामला सामने आया है। तीन पीपल और बासता क्षेत्र में कुछ शराब विक्रेताओं पर ग्राहकों से निर्धारित कीमत से अधिक पैसे लेने के आरोप लगे हैं। स्थानीय लोगों मित्र देव, विशाल और रजनीश के अनुसार कुछ दुकानों पर एमआरपी से अधिक कीमत पर शराब और बीयर बेची जा रही है।
विज्ञापन

मित्र देव, विशाल और रजनीश ने पंडोह क्षेत्र के तीन पीपल और बासता क्षेत्र में 190 रुपये एमआरपी वाली बीयर की बोतल ग्राहक को 220 रुपये में बेचने का आरोप लगाया है। यानी बोतल की निर्धारित कीमत से 30 रुपये अधिक वसूले गए।
विज्ञापन

कुछ दिन पहले ही तीन पीपल स्थित शराब के ठेके पर एमआरपी से अधिक कीमत वसूलने की शिकायत के बाद आबकारी विभाग ने कार्रवाई की थी। विभाग की ओर से संबंधित ठेके का चालान भी किया गया था। उधर, विभागीय उपायुक्त अरविंद ने बताया कि मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed