फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   190 bottles of liquor seized from a house in Bhaur.

Mandi News: भौर में घर से 190 बोतलें शराब बरामद

Thu, 24 Sep 2026 06:58 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 06:58 AM IST
विज्ञापन
190 bottles of liquor seized from a house in Bhaur.
सुंदरनगर (मंडी)। पुलिस थाना धनोटू की टीम ने अवैध तरीके से शराब का धंधा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए भौर गांव में एक रिहायशी मकान से अंग्रेजी और देशी शराब की कुल 190 बोतलें बरामद की हैं। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक मंगलवार को एएसआई अशोक कुमार के नेतृत्व में टीम गश्त पर थी। इसी दौरान भौर गांव में अवैध रुप से रखी गई शराब के बारे में सूचना मिली। पुलिस टीम ने भौर निवासी बिता देवी पत्नी राज कुमार के रिहायशी मकान में दबिश देकर तलाशी ली। इस दौरान ऑल सीजन्स, स्मिरनॉफ मिंटी जामुन, रॉयल स्टैग, गोल्फर शॉट, वीआरवी संतरा और आइकोनिक व्हाइट समेत विभिन्न ब्रांड की शराब बरामद की। पुलिस अब शराब के स्रोत, भंडारण और संभावित सप्लाई नेटवर्क समेत अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। एसपी विनोद कुमार ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed