{"_id":"6afec0ce2f7af151d309bf6a","slug":"video-first-grand-temple-built-in-the-kathkuni-style-in-harabag-jogindernagar-is-now-complete-2026-11-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"वीडियो: जोगिंद्रनगर के हराबाग में काष्ठकुणी शैली में बना पहला भव्य मंदिर तैयार, 20 से 22 नवंबर को होगी प्राण प्रतिष्ठा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो: जोगिंद्रनगर के हराबाग में काष्ठकुणी शैली में बना पहला भव्य मंदिर तैयार, 20 से 22 नवंबर को होगी प्राण प्रतिष्ठा
जोगिंद्रनगर उपमंडल की हारगुनैण पंचायत के गांव हराबाग में लगभग दो करोड़ रुपये की लागत से महर्षि देव गहरी का भव्य मंदिर बनकर तैयार हो गया है। यह जोगिंद्रनगर क्षेत्र का पहला मंदिर है, जिसे हिमाचल की पारंपरिक काष्ठकुणी शैली (पत्थर और देवदार की लकड़ी) में बनाया गया है। मंदिर के निर्माण में लगभग 3 वर्ष का समय लगा है। मुख्य कारीगर राम लाल भारद्वाज अपनी टीम के साथ मंदिर की मुख्य मूर्ति और बारीक नक्काशी को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। यह उनका पुश्तैनी कार्य है और वे अब तक प्रदेश के करीब 15 मंदिरों में ऐसी नक्काशी कर चुके हैं। मंदिर के मुख्य पुजारी पवन कुमार ने बताया कि 20 से 22 नवंबर तक भव्य प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान में क्षेत्र के देवी-देवता, गूर, बजंत्री और सैकड़ों श्रद्धालु शामिल होंगे। इस दौरान हवन-यज्ञ के साथ करीब 15 हजार से अधिक श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे की भी व्यवस्था की गई है। मंदिर के तैयार होने से पूरे क्षेत्र में उत्साह है और लोगों को उम्मीद है कि यह मंदिर आस्था के साथ-साथ पारंपरिक कला का भी बड़ा केंद्र बनेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।