Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Thieves in Jogindernagar have now made off with a lift motor.

Mandi News: जोगिंद्रनगर में अब लिफ्ट की मोटर उड़ा ले गए चोर

Thu, 19 Nov 2026 07:31 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2026 07:31 PM IST
विज्ञापन
Thieves in Jogindernagar have now made off with a lift motor.
शहर में चोरी की वारदातों पर नहीं लग रहा अंकुश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। शहर में चोरी की वारदातों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब पशु चिकित्सालय के समीप एक भवन निर्माण स्थल से चोर लिफ्ट में इस्तेमाल होने वाली मोटर चुरा ले गए हैं। हजारों रुपये की इस चोरी को लेकर स्थानीय ठेकेदार संदीप आनंद ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
चोरी हुई मोटर की कीमत करीब 20 से 30 हजार रुपये बताई जा रही है। इस घटना के बाद शहर में चल रहे भवन निर्माण कार्यों में महंगी मशीनरी और सामान की सुरक्षा को लेकर भी ठेकेदारों की चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन


शहर में चोरी की यह पहली घटना नहीं है। कुछ माह पहले मुख्य बस स्टैंड के समीप मनियारी की दो दुकानों से चोर लाखों रुपये के हार और अन्य महंगा सामान चोरी कर ले गए थे। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इन वारदातों का अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। लगातार हो रही चोरियों से लोगों में रोष है। स्थानीय निवासी कुलदीप, विजय और मनीष ने कहा कि रात के समय पुलिस गश्त प्रभावी नहीं होने से चोरों के हौसले बढ़ रहे हैं। उन्होंने शहर में रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापार मंडल अध्यक्ष भास्कर गुप्ता ने भी लगातार हो रही चोरी की घटनाओं पर चिंता जताते हुए पुलिस अधीक्षक मंडी विनोद कुमार से स्थानीय पुलिस को कार्रवाई में तेजी लाने का आग्रह किया है। इस संबंध में एसपी मंडी विनोद कुमार ने बताया कि मामले में नियमानुसार जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed