{"_id":"6a9fe48c628edab48408e627","slug":"video-sundar-thakur-said-we-are-tough-too-but-we-do-not-use-abusive-language-like-kangana-2026-09-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"सुंदर ठाकुर बोले- सख्त हम भी है, लेकिन कंगना की तरह अभद्र भाषा का उपयोग नहीं करते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुंदर ठाकुर बोले- सख्त हम भी है, लेकिन कंगना की तरह अभद्र भाषा का उपयोग नहीं करते
दिशा की बैठकों में अधिकारियों को फटकार लगाने के मामले में सांसद कंगना रणौत को कुल्लू सदर विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुंदर सिंह ने आडे़ हाथों लिया है। कुल्लू बस अड्डा में मीडिया को जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि हमें भी राजनीति में 40 साल हो चुके हैं। पंचायत समिति, जिला परिषद से लेकर विधानसभा सदस्य तक के सफर में हमें भी प्रशासन चलाने के लिए सख्त माना जाता है लेकिन जिस तरह से सांसद कंगना रणौत ने अधिकारियों के लिए अभद्र भाषा का उपयोग किया है यह हमारी सभ्यता नहीं है। उन्होंने कहा कि यह भी पता चला है कि कुल्लू में दिशा की बैठक के दौरान अपनी ही पार्टी के आनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक का भी अपमान किया है। उनसे भी तू तड़ाक कर बात की और यहां तक उनके पुष्प गुच्छ तक नहीं लिए। बैठक के दौरान उनसे ठीक से व्यवहार नहीं किया गया जबकि उसके बाद सर्किट हाउस में भी उनसे उचित व्यवहार नहीं किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।