फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Banks should provide loans for self-employment: Kiran

स्वरोजगार के लिए ऋण उपलब्ध करवाएं बैंक : किरण

Tue, 08 Sep 2026 03:40 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 03:40 PM IST
विज्ञापन
Banks should provide loans for self-employment: Kiran
केलांग में उपायुक्त ने समन्वय समिति की बैठक में बैंक अधिकारियों को दिए निर्देश
विज्ञापन

......................
संवाद न्यूज एजेंसी
केलांग (लाहौल-स्पीति)। जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं जिला स्तरीय समन्वय समिति की 62वीं बैठक मंगलवार को केलांग में हुई। उपायुक्त किरण भड़ाना की अध्यक्षता में हुई बैठक में जिले में बैंकिंग क्षेत्र की प्रगति, ऋण वितरण तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की गई।
उपायुक्त ने सभी बैंक अधिकारियों को जिले में क्रेडिट-डिपॉजिट अनुपात में वृद्धि सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्राथमिकता क्षेत्र को अधिक ऋण उपलब्ध करवाने, एमएसएमई क्षेत्र में ऋण वितरण बढ़ाने तथा कृषि क्षेत्र में अग्रिम ऋण पोर्टफोलियो को सुदृढ़ करने पर विशेष ध्यान देने को कहा।
विज्ञापन

उन्होंने स्वयं सहायता समूहों को अधिक से अधिक ऋण सुविधा से जोड़ने तथा जिले में स्वरोजगार एवं आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्रभावी कदम उठाने पर भी बल दिया। उन्होंने बैंकों को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना तथा अटल पेंशन योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार कर अधिक से अधिक पात्र लोगों को इन सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जोड़ने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय रिजर्व बैंक के एलडीओ आशीष सांगरा ने सभी बैंकों को वार्षिक ऋण योजना में निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप ऋण वितरण एवं अग्रिम राशि सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला विकास अधिकारी मनीष राय, लीड बैंक प्रबंधक केलांग सुनील कौंडल तथा नाबार्ड की जिला विकास प्रबंधक अनीता देवी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed