{"_id":"6adc9148f97d1a3b8807eeb9","slug":"video-kullu-vikramaditya-singh-says-he-has-raised-the-issue-of-the-bijli-mahadev-road-with-the-centre-2026-10-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"कुल्लू: विक्रमादित्य सिंह बोले- केंद्र के समक्ष उठाया बिजली महादेव सड़क का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुल्लू: विक्रमादित्य सिंह बोले- केंद्र के समक्ष उठाया बिजली महादेव सड़क का मामला
लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि बिजली महादेव सड़क का मामला केंद्र सरकार के समक्ष उठाया गया है। केंद्रीय मंत्री से इस संबंध में बातचीत की गई है। अगले एक महीने के भीतर सड़क निर्माण को मंजूरी मिल जाएगी और इसके बाद काम शुरू कर दिया जाएगा। यह बात लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कुल्लू में कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 1700 किलोमीटर सड़कों के निर्माण के लिए करीब 3,000 करोड़ रुपये मिलने जा रहे हैं। इसमें बिजली महादेव की सड़क को भी शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों के साथ उनका राजनीतिक ही नहीं, बल्कि पारिवारिक रिश्ता भी है। दिवंगत मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कुल्लू के विकास में बेहतर काम किए है और आगे भी इन कार्यों को जारी रखा जाएगा। मंत्री ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि स्थानीय लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए। मणिकर्ण घाटी में सड़क से जुड़े कार्य शुरू हो चुके हैं और इन्हें मजबूती के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है। लगघाटी से आए प्रतिनिधिमंडल ने भी क्षेत्र की समस्याओं को उनके समक्ष रखा है। वहां भी विकास कार्य चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि मनाली क्षेत्र में लेफ्ट बैंक का दौरा करने के बाद अब राइट बैंक का निरीक्षण किया। मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि भूभू जोत टनल प्रदेश सरकार के प्रमुख एजेंडे में शामिल है। इस संबंध में दिल्ली में भी बातचीत की गई है। टनल की औपचारिकताओं पर काम चल रहा है और प्रक्रिया पूरी होने के बाद इसके निर्माण की दिशा में अगला कदम उठाया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।