फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Mega-rally to be held in Delhi to protect the vote: Kamalkant

वोट की रक्षा के लिए दिल्ली में होगी महारैली : कमलकांत

Sat, 24 Oct 2026 11:41 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
Mega-rally to be held in Delhi to protect the vote: Kamalkant
कुल्लू। राजधानी दिल्ली में एक नवंबर को महारैली होगी। इसमें कांग्रेस और उसके गठबंधन में शामिल विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता एवं कार्यकर्ता भारी संख्या में शामिल होंगे।
विज्ञापन

कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता मतदाता सूची से कथित तौर पर वोट काटे जाने के मुद्दे को लगातार उठा रहे हैं। आरोप है कि मतदाता सूची में बदलाव के जरिए करोड़ों मतदाताओं के अधिकारों को प्रभावित किया जा रहा है। पार्टी ने इस मामले में चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। यह बात अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आब्जर्वर कमलकांत शर्मा ने कुल्लू में पत्रकार वार्ता में कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग के कुछ फैसलों पर उसके वरिष्ठ अधिकारियों ने भी असहमति जताई थी। विपक्ष की आवाज दबाने के लिए पुलिस बल का इस्तेमाल किया जा रहा है। कांग्रेस इस मुद्दे को जनता के बीच ले जाएगी और हर मतदाता के अधिकारों की रक्षा के लिए अभियान चलाएगी। हिमाचल प्रदेश में मंडी, बिलासपुर, सोलन, कुल्लू और लाहौल-स्पीति में पार्टी कार्यकर्ता लोगों को जागरूक करेंगे। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक नागरिक के मत का समान महत्व है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed