{"_id":"6adcf49842d1a8cf4300403c","slug":"akhilesh-expresses-gratitude-to-the-centre-for-the-approval-of-pg-seats-kullu-news-c-89-1-klu1019-190186-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीजी सीटों की मंजूरी पर केंद्र का आभार : अखिलेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीजी सीटों की मंजूरी पर केंद्र का आभार : अखिलेश
विज्ञापन
कुल्लू। हिमाचल प्रदेश के छह सरकारी मेडिकल कॉलेजों में 320 नई स्नातकोत्तर (पीजी) मेडिकल सीटों और इसके लिए करीब 415 करोड़ रुपये के अनुदान की मंजूरी पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अखिलेश कपूर ने केंद्र सरकार का आभार जताया है।
उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा का धन्यवाद किया। अखिलेश कपूर ने कहा कि केंद्र सरकार के इस निर्णय से प्रदेश में चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती मिलेगी।
मोदी सरकार भविष्य की स्वास्थ्य जरूरतों को ध्यान में रखकर चिकित्सा क्षेत्र के बुनियादी ढांचे को मजबूत कर रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के प्रयासों से हिमाचल को मिली यह मंजूरी प्रदेश के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने उम्मीद जताई कि नई पीजी सीटों से प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था को दीर्घकालीन लाभ मिलेगा। संवाद