फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Audience dances to Pahadi songs at Haripur Dussehra

Kullu News: हरिपुर दशहरा में पहाड़ी गीतों पर झूमे दर्शक

Sat, 24 Oct 2026 11:43 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
Audience dances to Pahadi songs at Haripur Dussehra
हरिपुर (कुल्लू)। पांच दिवसीय हरिपुर दशहरा उत्सव की तीसरी सांस्कृतिक संध्या में कलाकारों ने गीत-संगीत और नृत्य की शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन किया। पहाड़ी गीतों की धुनों पर दर्शक खूब झूमे। कार्यक्रम का आगाज सुभाष ठाकुर ने भगवान श्रीकृष्ण को समर्पित भजन ‘श्रीकृष्ण गोविंद हरे मुरारी’ से किया। इससे पंडाल का माहौल भक्तिमय हो गया।
विज्ञापन

इसके बाद लावन्य शर्मा ने फिल्मी गीतों पर नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों की तालियां बटोरीं। आहना एंड कंपनी ने ‘परदा है परदा’ कव्वाली पर नृत्य किया, जबकि कृष्णा महिला मंडल की सदस्यों ने भी कव्वाली पर प्रस्तुति दी। सरस्वती कला संगम के कलाकारों ने द्रौपदी चीरहरण का दृश्य मंचित कर दर्शकों को महाभारत के प्रसंग से रूबरू करवाया। महिला मंडल भोष, मनसारी, कृष्णा और जय विजय महिला मंडल करजां ने कुल्लवी नाटी प्रस्तुत कर स्थानीय संस्कृति की छटा बिखेरी। सांस्कृतिक संध्या में बीडीसी अध्यक्ष वेद राम ठाकुर मुख्य अतिथि रहे।
विज्ञापन

स्टार कलाकार दीवान ने माता चामुंडा के भजन से अपनी प्रस्तुति शुरू की। उन्होंने एक के बाद एक पहाड़ी गीत पेश कर दर्शकों को नाचने पर मजबूर कर दिया। गायिका पूजा आर्य ने ‘रोहड़ू जाणा मेरी आमिए’, ‘छेड़ न सांवरिया पाप लगे’ और ‘बोतला फूटी हाय रे नातिया’ जैसे गीत प्रस्तुत कर खूब वाहवाही बटोरी। वहीं, शिमला से आए कलाकारों ने किन्नौरी गीतों पर नृत्य प्रस्तुत कर सांस्कृतिक संध्या को यादगार बनाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed