{"_id":"6adc4147473f1b927a0ed529","slug":"video-man-beats-wife-in-ludhiana-2026-10-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"लुधियाना में पति ने पत्नी को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लुधियाना के हैबोवाल इलाके में स्थित जस्सियां ग्रीन एनक्लेव में पति-पत्नी के बीच सरेबाजार मारपीट हुई। हमलावर पति ने पत्नी को इसलिए पीटा कि वह उससे ज्यादा पैसे कमाती है लेकिन उसे गाड़ी नहीं लेकर दे रही। इस शर्मनाक घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल है।
पीड़िता ट्विंकल समराला चौक पर अपना ब्यूटी सैलून चलाती हैं और आर्थिक रूप से पूरी तरह आत्मनिर्भर हैं। उनका सात साल का बेटा भी है। आरोपी रितीश शर्मा मेडिकल लाइन से जुड़ा है। दोनों की मुलाकात उस वक्त हुई थी जब ट्विंकल अपने पहले पति से तलाक के कानूनी संघर्ष से गुजर रही थीं। उस दौरान मित्रों के माध्यम से रितीश उनके संपर्क में आया और दोनों के बीच संबंध बन गए और दोनों ने नवंबर 2025 में शादी कर ली और जस्सिया ग्रीन एन्क्लेव में रहने लगे थे।
लग्जरी गाड़ी और बाइक के लिए शुरू हुआ उत्पीड़न
विवाह के कुछ ही महीनों बाद रितीश का रवैया बदलने लगा। वह ट्विंकल की अच्छी आय को लेकर ताने मारने लगा और उस पर एक थार गाड़ी खरीदने का दबाव बनाने लगा। उसका कहना था कि जब पत्नी की आमदनी अच्छी खासी है तो वह उसे वाहन क्यों नहीं दिला सकती। इस बात को लेकर दोनों में अक्सर तकरार होने लगी। मामला जब बढ़ा तो एक बिचौलिए के जरिए समझौता कराया गया, लेकिन कुछ समय शांति रहने के बाद आरोपी ने थार की जिद छोड़कर बाइक की मांग शुरू कर दी, जिससे तनाव फिर से गहरा गया।
जान बचाने के लिए पड़ोसी के घर गईं, लेकिन आरोपी वहां भी पहुंच गया
घटना के रोज दोपहिया वाहन की मांग को लेकर विवाद चरम पर पहुंच गया। खुद को बचाने के लिए सहमी हुई ट्विंकल दौड़कर पड़ोसियों के घर में शरण लेने गईं, लेकिन सनकी पति ने वहां भी उनका पीछा नहीं छोड़ा। सीसीटीवी फुटेज में स्पष्ट दिखाई दे रहा है कि आरोपी ने पहले उसे थप्पड़ मारा, फिर उसके बाल पकड़कर सड़क पर गिरा दिया और बेरहमी से लातों से पीटा। महिला की चीखें सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए और बीच-बचाव कर उनकी जान बचाई।
पुलिस ने शुरू की कानूनी कार्रवाई
इस खौफनाक प्रताड़ना के बाद पीड़िता ने हिम्मत जुटाते हुए जगतपुरी पुलिस चौकी पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई और घटना का सीसीटीवी सबूत भी पुलिस को सौंप दिया। मामले की जांच कर रहे एएसआई सुखजिंदर सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है और आगे की कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।