{"_id":"6adc27fce5ae8002cc02985c","slug":"video-road-caves-in-at-paliwal-park-15-foot-long-pit-creates-accident-risk-2026-10-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: पलक झपकते ही 10 फीट धंसी सड़क, 15 फीट लंबा हुआ गड्ढा; मंजर देख कांप गए राहगीरों के पैर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: पलक झपकते ही 10 फीट धंसी सड़क, 15 फीट लंबा हुआ गड्ढा; मंजर देख कांप गए राहगीरों के पैर
आगरा के प्रमुख पालीवाल पार्क में चौकी के पास सड़क धंसने से एक बड़ा गड्ढा बन गया, जिससे एक संभावित गंभीर दुर्घटना टल गई। पानी की लाइन टूटने के कारण यह गड्ढा 15 फीट लंबा और 10 फीट गहरा हो गया। गनीमत रही कि समय रहते राहगीरों की नजर इस पर पड़ गई, जिससे किसी बड़े हादसे से बचा जा सका।
स्थानीय निवासी अमित सिंह ने बताया कि पालीवाल पार्क के पास सड़क पर इतने बड़े और गहरे गड्ढे का होना सीधे तौर पर जनता की जान से खिलवाड़ है। उन्होंने कहा कि यहां से रोजाना सैकड़ों वाहन चालक और मॉर्निंग वॉकर्स गुजरते हैं। अमित सिंह के अनुसार, नगर निगम और संबंधित विभाग बड़े हादसों का इंतजार कर रहे हैं। यदि समय रहते इसकी मरम्मत नहीं कराई गई, तो कभी भी कोई भारी वाहन या राहगीर इसकी चपेट में आ सकता है।
घटना के बाद से स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। नागरिकों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि इस खतरनाक गड्ढे को तत्काल भरकर बैरिकेडिंग की जाए और शहर की अन्य सड़कों की भी गुणवत्ता की जांच कराई जाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।