{"_id":"6aa8f99465ce4e77bc0d0728","slug":"video-kullu-government-college-annual-athletic-meet-dhalpur-ground-students-sports-2026-09-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"कुल्लू महाविद्यालय में वार्षिक एथलीट मीट, विद्यार्थियों ने खेल प्रतिभा का किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुल्लू महाविद्यालय में वार्षिक एथलीट मीट, विद्यार्थियों ने खेल प्रतिभा का किया प्रदर्शन
Ankesh Dogra
Updated Tue, 15 Sep 2026 01:23 PM IST
Link Copied
राजकीय महाविद्यालय कुल्लू की वार्षिक एथलीट मीट के तहत मंगलवार को ढालपुर मैदान में विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अलग-अलग स्पर्धाओं में अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
एथलीट मीट के दौरान दौड़, लंबी कूद सहित कई प्रतियोगिताएं करवाई गईं। विद्यार्थियों ने पूरे जोश के साथ मैदान में उतरकर अपनी क्षमता दिखाई। प्रतियोगिताओं को लेकर छात्रों में खासा उत्साह देखने को मिला।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य राकेश राणा भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि राजकीय महाविद्यालय कुल्लू में हर वर्ष वार्षिक एथलीट मीट आयोजित की जाती है। इसका मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को खेल गतिविधियों से जोड़ना, उनमें प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करना और उनकी प्रतिभा को उचित मंच प्रदान करना है।
प्राचार्य ने कहा कि पढ़ाई के साथ खेल भी विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। खेलों से विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना विकसित होती है।
उन्होंने कहा कि इस वर्ष भी विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लिया। एथलीट मीट के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा निखारने और बेहतर प्रदर्शन करने का अवसर मिला।
महाविद्यालय की ओर से आयोजित इन प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों में खेलों के प्रति रुचि बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले विद्यार्थियों ने आयोजन को लेकर खुशी जताई और भविष्य में भी इस तरह की खेल गतिविधियां जारी रखने की उम्मीद व्यक्त की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।