{"_id":"6a9bc8c3cbc0f0503e0e8570","slug":"video-a-world-of-knowledge-unfolds-for-book-lovers-in-dhalpur-exhibition-inaugurated-2026-09-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"वीडियो: ढालपुर में पुस्तक प्रेमियों के लिए सजा ज्ञान का संसार, प्रदर्शनी का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो: ढालपुर में पुस्तक प्रेमियों के लिए सजा ज्ञान का संसार, प्रदर्शनी का शुभारंभ
लाल चंद प्रार्थी कला केंद्र, ढालपुर में शनिवार को सात दिवसीय कुल्लू पुस्तक प्रदर्शनी-2026 का भव्य शुभारंभ हुआ। प्रदर्शनी का उद्घाटन कार्यवाहक उपायुक्त कुल्लू सुरजीत सिंह राठौर ने सुबह 11 बजे किया। राष्ट्रीय पुस्तक न्यास, भारत, शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से आयोजित इस पुस्तक प्रदर्शनी में विभिन्न विषयों से संबंधित पुस्तकों की विस्तृत श्रृंखला उपलब्ध करवाई गई है। प्रदर्शनी में जिला सांस्कृतिक परिषद तथा भाषा एवं संस्कृति विभाग कुल्लू का सहयोग है। 5 से 11 सितंबर तक चलने वाली इस प्रदर्शनी में पुस्तक प्रेमी विभिन्न विषयों की पुस्तकों का अवलोकन करने के साथ अपनी पसंद की पुस्तकें खरीद सकेंगे। आयोजन का उद्देश्य लोगों, विशेषकर युवाओं और विद्यार्थियों में पठन-पाठन की संस्कृति को बढ़ावा देना और पुस्तकों के प्रति रुचि विकसित करना है। प्रदर्शनी में साहित्य, इतिहास, संस्कृति, कला, शिक्षा सहित विभिन्न विषयों पर पुस्तकें उपलब्ध रहेंगी। आयोजन को लेकर पुस्तक प्रेमियों में उत्साह देखने को मिल रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।