{"_id":"6a9d58d05c33649a690411a1","slug":"a-surging-tide-of-faith-gathered-to-offer-incense-to-goddess-parvati-kullu-news-c-89-1-ssml1013-185997-2026-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: माता पार्वती को धूप देने उमड़ा आस्था का सैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: माता पार्वती को धूप देने उमड़ा आस्था का सैलाब
विज्ञापन
मणिकर्ण घाटी के चोंग में माता को धूप देने के लिए पहुंची बेटिंयां।-संवाद
कुल्लू। मणिकर्ण घाटी के चोगासन चौंग स्थित माता पार्वती मंदिर में रविवार को आस्था और श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा। क्षेत्र की महिलाओं के साथ बाहर ब्याही बेटियां भी पूजा की थालियां लेकर माता के दरबार पहुंचीं। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर माता पार्वती को धूप अर्पित किया। स्थानीय स्तर पर इस धार्मिक परंपरा को ‘धूप देना’ कहा जाता है।
सुबह से ही मंदिर परिसर में महिलाओं और श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। क्षेत्र की महिलाओं के अलावा विवाह के बाद दूसरे क्षेत्रों में रह रही बेटियां भी विशेष रूप से इस आयोजन में शामिल होने के लिए मायके पहुंचीं। श्रद्धालुओं ने माता को धूप अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
माता पार्वती के पुजारी विजय शर्मा और पुजारी छोटू शर्मा ने कहा कि स्थानीय मान्यता के अनुसार माता पार्वती को धूप अर्पित करने से माता प्रसन्न होती हैं और अपने भक्तों को परिवार की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली का आशीर्वाद देती हैं। श्रद्धालुओं का विश्वास है कि माता पूरे वर्ष अपने भक्तों और उनके परिवार की रक्षा करती हैं। उन्होंने कहा कि श्रद्धा और भक्ति से सराबोर इस आयोजन ने क्षेत्र की प्राचीन धार्मिक परंपरा और बेटियों के अपने मायके एवं देवी के प्रति जुड़ाव को भी जीवंत कर दिया। बिजली महादेव क्षेत्र की महिलाएं भी यहां खास आयोजन में धूप देने पहुंचती हैं। संवाद