Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Kangra News
›
Video: BJP Organization General Secretary Siddharthan visits Jwalamukhi Temple, pays obeisance to the divine flame.
{"_id":"6a9eb25b2dc98bc6c30b126b","slug":"video-video-bjp-organization-general-secretary-siddharthan-visits-jwalamukhi-temple-pays-obeisance-to-the-divine-flame-2026-09-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"वीडियो: ज्वालामुखी मंदिर पहुंचे भाजपा संगठन महामंत्री सिद्धार्थन, दिव्य ज्योति के किए दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो: ज्वालामुखी मंदिर पहुंचे भाजपा संगठन महामंत्री सिद्धार्थन, दिव्य ज्योति के किए दर्शन
ज्वालामुखी(कांगड़ा)।
भारतीय जनता पार्टी के संगठन महामंत्री के. सिद्धार्थन ने सोमवार को शक्तिपीठ ज्वालामुखी मंदिर पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की और मां ज्वाला की दिव्य ज्योति के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर पहुंचने पर पुजारी हिमांशु भूषण और पुजारी विभु शर्मा ने उन्हें विधि-विधान से पूजा-अर्चना करवाई। इस दौरान भाजपा मंडल के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी उनके साथ मौजूद रहे। उन्हें माता की चुनरी भेंट कर सम्मानित किया गया। सिद्धार्थन ने मंदिर परिसर में स्थित शयन भवन, योगिनी कुंड और मोदी भवन के भी दर्शन किए। उन्होंने कुछ समय मंदिर परिसर में रुककर शक्तिपीठ ज्वालामुखी के धार्मिक एवं ऐतिहासिक महत्व के बारे में जानकारी प्राप्त की। सिद्धार्थन ने मंदिर में आयोजित हवन-यज्ञ में आहुतियां भी डालीं और मां ज्वाला से प्रदेश एवं देश की सुख-समृद्धि की कामना करते हुए आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर उनके साथ पूर्व मंत्री रविंद्र रवि, भाजपा जिला देहरा अध्यक्ष अजय खट्टा, ओबीसी प्रदेश अध्यक्ष रामलोक धनोटिया, जिला प्रभारी देहरा राजेश ठाकुर, राहुल डोगरा, रामस्वरूप शास्त्री, पूजा डोगर सहित भाजपा के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।