फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   The work is being funded by the MP's local area development fund... yet they are getting someone else to perform the inaugurations and lay the foundation stones.

Kangra News: काम सांसद निधि से... उद्घाटन और शिलान्यास किसी और से करवा रहे

Wed, 09 Sep 2026 03:43 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 03:43 AM IST
विज्ञापन
The work is being funded by the MP's local area development fund... yet they are getting someone else to perform the inaugurations and lay the foundation stones.
धर्मशाला में ​​दिशा की बैठक की अध्यक्षता करते हुए सांसद डा. राजीव भारद्वाज। अमर उजाला
धर्मशाला। सांसद निधि से काम करवाए गए लेकिन जब बारी उद्घाटन और शिलान्यास में फीता काटने की आई तो सांसद को ही पराया कर दिया गया।
विज्ञापन

मंगलवार को दिशा की बैठक में कांगड़ा-चंबा के लोकसभा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने इस पर अपना दर्द जाहिर करते हुए कहा कि कई बार सांसद निधि से करवाए गए कार्यों के कार्यक्रमों की जानकारी तक उन्हें नहीं दी जाती, जबकि सांसद निधि से करवाए गए कार्यों की गुणवत्ता और प्रगति की जानकारी लेना जरूरी होता है।
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड मुख्यालय के सभागार धर्मशाला में मंगलवार को हुई जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में कांगड़ा-चंबा के लोकसभा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने स्पष्ट किया कि सांसद निधि से करवाए गए कार्यों का उद्घाटन और शिलान्यास चुने हुए प्रतिनिधियों से करवाया जाना चाहिए।
विज्ञापन

बैठक में सांसद ने कांगड़ा जिले के अधिकारियों और कर्मचारियों की कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए उनकी पीठ थपथपाई। उन्होंने विकास कार्यों को धरातल पर उतारने के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों की ओर से किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सांसद निधि से करवाए जाने वाले विकास कार्यों की लगातार फीडबैक लेनी पड़ती है। ऐसे में अधिकारियों और कर्मचारियों की जिम्मेदारी और अधिक बढ़ जाती है। बैठक में विभिन्न केंद्रीय और राज्य सरकार की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।
इस दौरान सांसद ने विभागीय अधिकारियों से योजनाओं के क्रियान्वयन, विकास कार्यों की स्थिति और जनता को मिल रहे लाभ की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि विकास योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक समय पर पहुंचना चाहिए। सांसद निधि से करवाए जा रहे कार्यों की गुणवत्ता और प्रगति पर भी लगातार नजर रखी जानी चाहिए।
बैठक में उठाया मामला तो एक घंटे में लग गया स्मार्ट मीटर
बैठक के दौरान स्मार्ट मीटर का मामला भी उठा। सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने बिजली बोर्ड के अधिकारियों से स्मार्ट मीटरों की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि उनके घर में ही अभी तक स्मार्ट मीटर नहीं लगा है तो अन्य लोगों के घरों की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है। इसके बाद बिजली बोर्ड के अधिकारियों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए करीब एक घंटे के भीतर सांसद के घर में स्मार्ट मीटर लगवा दिया।

एनएचएआई अधिकारियों को लगाई फटकार, समस्याओं पर मांगा जवाब
राष्ट्रीय राजमार्गों से जुड़े मामलों की समीक्षा के दौरान सांसद ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के अधिकारियों को फटकार लगाई। उन्होंने सड़क निर्माण, रखरखाव और लोगों को पेश आ रही समस्याओं को लेकर अधिकारियों से जवाब मांगा। सांसद ने कहा कि विकास कार्यों में लापरवाही और लोगों की शिकायतों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने एनएचएआई की ओर से प्रेजेंटेशन देने आए अधिकारी को अगली बैठक में कार्यों का पूरा फीडबैक लेकर आने को कहा।

धर्मशाला में दिशा की बैठक की अध्यक्षता करते हुए सांसद डा. राजीव भारद्वाज। अमर उजाला

धर्मशाला में दिशा की बैठक की अध्यक्षता करते हुए सांसद डा. राजीव भारद्वाज। अमर उजाला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed