{"_id":"6b080d6cdc182ef7490c1152","slug":"video-kangra-kisan-sabha-protest-dharamshala-farmers-demands-2026-11-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"कांगड़ा: किसान संघर्ष की छठी वर्षगांठ पर धर्मशाला में प्रदर्शन, पुश्तैनी कब्जे नियमित करने सहित उठाईं कई मांगें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांगड़ा: किसान संघर्ष की छठी वर्षगांठ पर धर्मशाला में प्रदर्शन, पुश्तैनी कब्जे नियमित करने सहित उठाईं कई मांगें
Ankesh Dogra
Updated Thu, 26 Nov 2026 04:13 PM IST
Link Copied
ऐतिहासिक किसान संघर्ष की छठी वर्षगांठ के अवसर पर हिमाचल किसान सभा जिला कांगड़ा ने धर्मशाला में विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान किसान सभा ने केंद्र सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद करते हुए किसानों और मजदूरों से जुड़ी लंबित मांगों को पूरा करने की मांग उठाई। प्रदर्शन के माध्यम से संगठन ने भूमि अधिकार, न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी), मनरेगा और श्रमिक अधिकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया।
किसान सभा ने मांग की कि किसानों के पुश्तैनी कब्जों को नियमित किया जाए, चाहे वे वन भूमि पर हों या शामलात भूमि पर। सभा का कहना है कि लंबे समय से जमीन पर काबिज परिवारों को उनके अधिकार मिलने चाहिए।
प्रदर्शन के दौरान वन अधिकार अधिनियम 2006 के तहत आवेदन जमा करवाने वाले लोगों के मामलों में तुरंत कार्रवाई करने की मांग उठाई गई। किसान सभा ने कहा कि पात्र आवेदकों को जल्द पट्टे जारी किए जाने चाहिए, ताकि उनके भूमि अधिकारों से जुड़े मामलों का समाधान हो सके।
किसान सभा ने न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) के मुद्दे पर किसानों को उचित लाभ सुनिश्चित करने की मांग की। इसके साथ ही मनरेगा को बहाल करने और मुक्त व्यापार समझौतों (एफटीए) को रद्द करने की मांग भी उठाई गई।
संगठन ने चार श्रम संहिताओं को वापस लेने और एसआईआर रद्द करने की मांग भी रखी। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि किसानों और मजदूरों के हितों की रक्षा के लिए सरकार को इन मुद्दों पर गंभीरता से विचार करना चाहिए।
प्रदर्शन के अंत में हिमाचल किसान सभा ने जिला उपायुक्त के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। इसमें किसानों की भूमि, रोजगार, कृषि उपज के उचित मूल्य और श्रमिक अधिकारों से संबंधित मांगों को उठाते हुए उनके समाधान की अपील की गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।