{"_id":"6a980c6ce1aae8075706cc2e","slug":"video-jwalamukhi-tricks-of-successful-business-told-to-women-and-self-help-groups-2026-09-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"ज्वालामुखी: महिलाओं और स्वयं सहायता समूहों को बताए सफल व्यवसाय के गुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ज्वालामुखी: महिलाओं और स्वयं सहायता समूहों को बताए सफल व्यवसाय के गुर
ज्वालामुखी(कांगड़ा)।
भारत सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय के आरएएमपी कार्यक्रम के तहत मां ज्वाला स्किल डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट ज्वालामुखी में आयोजित तीन दिवसीय उद्यमिता विकास कार्यक्रम का बुधवार को समापन हुआ। कार्यक्रम का आयोजन 31 अगस्त से 2 सितंबर तक उद्योग विभाग, प्रदेश के सहयोग से किया गया। कार्यक्रम का सफल क्रियान्वयन एनआईटीकॉन लिमिटेड की ओर से किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्थानीय युवाओं, महिलाओं, स्वयं सहायता समूहों तथा भावी उद्यमियों को स्वरोजगार और सफल व्यवसाय संचालन के लिए आवश्यक जानकारी व कौशल प्रदान करना रहा। विशेषज्ञों ने प्रतिभागियों को व्यवसाय शुरू करने से लेकर उसकी मार्केटिंग और विस्तार तक विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में बदोली पंचायत के प्रधान व उपप्रधान विशेष रूप से शामिल हुए। इसके अलावा शशि शर्मा, प्रिया, स्मृति, एकता, मीनाक्षी और शिव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।